राज्य में दुष्कर्म और बच्चा चोरी का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है : प्रतुल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

खूंटी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल नाथ शाहदेव ने कहा है कि राज्य में नगर निकायों के चुनाव उच्च न्यायालय की कड़ी फटकार के बाद हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि समय पर नगर निकाय चुन नहीं होने से राज्य को 2100 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता से वंचित होना पड़ा। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल नाथ शाहदेव बुधवार को नगर पंचायत चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी रानी टूटी के चुनावी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे।

 

प्रतुल ने आरोप लगाया कि झारखंड में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि राज्‍य में अपराध बेलगाम है और अपराधियों के मन से कानून का भय समाप्त हो गया है। उन्होंने कहा कि राज्य में हाल के दिनों में बच्चा चोरी की घटनाओं में बढ़ोतरी को उन्होंने बेहद गंभीर बताते हुए कहा कि राज्य में 4500 से अधिक बच्चे लापता हैं । उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में आठ हजार से अधिक महिलाएं और बच्चियां दुष्‍कर्म का शिकार हुई हैं। राज्य सरकार आदिवासी बच्चियों को सुरक्षा देने में पूरी तरह नाकाम है। पुलिस अपराध रोकने के बदले बालू तस्करों को संरक्षण देने में जुटी है और प्रशासन अपराध पर नियंत्रित करने में नाकाम है।

 

उन्होंने कहा कि आदिवासी महिलाओं और युवतियों को विशेष रूप से निशाना बनाया जा रहा है, जो सरकार की संवेदनहीनता को दर्शाता है।

 

उन्होंने कहा कि एक समय यह जिला नक्सलवाद से प्रभावित था, लेकिन अब नक्सल प्रभाव कम होने के बाद संगठित अपराध ने जड़ें जमा ली हैं। मानव तस्करी, बच्चा चोरी, हत्या और अवैध धंधों में तेजी से इजाफा हुआ है।

 

सोमा मुंडा की हत्या का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि दिनदहाड़े हत्याएं और अपराधियों की बेखौफ आवाजाही सरकार की विफलता का प्रमाण है। शाहदेव ने कहा कि समय पर चुनाव होने से राज्य सरकार कोच लगभग 2100 करोड़ रुपये मिलते, जिससे शहरी विकास कार्यों को गति मिलती। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की लापरवाही के कारण खूंटी शहरी विकास की 59 खरीद की योजना वर्षों से लटकी हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा राष्ट्रवाद की राजनीति करती है। नगर निकायों के चुनाव में भाजपा ऐसे ही प्रत्याशियों को समर्थन दे रही है।

 

मौके पर तोरपा के पूर्व विधायक कोचे मुंडा ने भी बढ़ते अपराध और अवैध गतिविधियों पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि बालू चोरी, मानव तस्करी और हत्या जैसी घटनाओं से लोग भयभीत हैं और प्रशासन मौन है। उन्होंने कहा कि तस्करी के कारण उस क्षेत्र से बालू और पत्थर खत्म हो रहे हैं तो असामाजिक तत्व बच्चों और महिलाओं को निशाना बना रहे हैं।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और

मुख्यमंत्री ने रमजान के महीने के प्रारंभ होने पर राज्यवासियों को दी शुभकामनायें

पटना, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रमजान के पवित्र महीने के प्रारंभ होने पर राज्यवासियों विशेषकर मुस्लिम भाई-बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दीं। मुख्यमंत्री ने

राजगीर जू सफारी और पटना जू के बीच शेरों का किया गया आदान-प्रदान

नालंदा, बिहारशरीफ| बिहार में वन्यजीव संरक्षण और वैज्ञानिक प्रबंधन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राजगीर जू सफारी और संजय गांधी जैविक उद्यान