राज्य स्तरीय ‘स्वच्छता ही सेवा – 2025’ अभियान, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने जल सहियाओं को किया सम्मानित

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
बोकारो। “स्वच्छता केवल सरकार की ही जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है।” यह बात पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड के साड़म में बुधवार को ‘स्वच्छता ही सेवा – 2025’ राज्य स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कही। उन्होंने लोगों से सप्ताह में कम से कम दो घंटे श्रमदान कर आसपास की सफाई करने का आह्वान किया। मंत्री ने स्वयं उपायुक्त और जनप्रतिनिधियों के साथ साड़म बाजार क्षेत्र में झाड़ू लगाकर व कचरा उठाकर स्वच्छता अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि गोमिया से शुरू हुआ यह अभियान पूरे राज्य में गति पकड़ेगा और इसे जन-आंदोलन का स्वरूप मिलेगा। इस अवसर पर मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने बेहतर कार्य करने वाली जल सहियाओं को शॉल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। मंत्री ने कहा कि स्वच्छता और पर्यावरण एक-दूसरे के पूरक हैं, इसलिए हर व्यक्ति एक पेड़ लगाकर उसकी देखभाल करे। उपायुक्त अजय नाथ झा ने कहा कि बोकारो को स्वच्छता के क्षेत्र में आदर्श जिला बनाया जाएगा। जनता के सहयोग से यह अभियान पूरे राज्य और देश के लिए प्रेरणा बनेगा। कार्यक्रम में मिशन निदेशक मनोहर मरांडी, संयुक्त सचिव पेयजल एवं स्वच्छता, अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, एसडीओ बेरमो मुकेश मछुआ, कार्यपालक अभियंता, जिला परिषद सदस्य सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और