रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन 19 जून को नहीं , अब इस दिन होंगे बड़ा अपडेट

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Ranchi : राजधानी रांची के बहुप्रतीक्षित रातू रोड एलिवेटेड कॉरीडोर  के उद्घाटन की नई तारीख सामने आई है। रांची के रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन अब 3 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे, यह  3 जुलाई 2025 को जनता को समर्पित किया जाएगा। पहले इसका लोकार्पण 19 जून को तय था, लेकिन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की व्यस्तता के कारण तारीख में बदलाव किया गया है। इस संबंध में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर जानकारी दी। उन्होंने लिखा, “रांची के रातू रोड में बना एलिवेटेड कॉरिडोर 3 जुलाई को जनता को समर्पित किया जाएगा। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की व्यस्तता के कारण तारीख में बदलाव हुआ है। हम सब 3 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दी गई इस ऐतिहासिक सौगात के लोकार्पण के साक्षी बनेंगे।”इस 3.57 किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर के नाम को लेकर भी चर्चा हो रही है। कांग्रेस और जेएमएम ने अपनी इच्छा जाहिर की है। कांग्रेस विधायक राजेश कच्छप ने मांग की है कि फ्लाईओवर का नाम पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के नाम पर रखा जाए। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भी इसका समर्थन किया है। दोनों पार्टियों का कहना है कि शिबू सोरेन राज्य की पहचान हैं। इसलिए फ्लाईओवर का नाम उनके नाम पर होना चाहिए। इससे पहले सिरमटोली से मेकॉन तक जाने वाले फ्लाईओवर का उद्घाटन हुआ था। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उसका नाम कार्तिक उरांव के नाम पर रखा था। अब रांची के इस नए फ्लाईओवर का नाम शिबू सोरेन के नाम पर रखने की मांग हो रही है। राज्य में नाम , भाषा को आरोप प्रत्ययरोप जारी है । 

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और