रातू रोड फ्लाईओवर का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी करेंगे जनता को समर्पित , नाम पर सस्पेंस बरकरार ..

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांचीः नवनिर्मित रातू रोड एलिवेटेड फ्लाईओवर का उद्घाटन आगामी 3 जुलाई को होगा. इसकी घोषणा करते हुए केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने कहा कि केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी सुबह 10 बजे दिल्ली से रांची पहुंचेंगे जिसके बाद वह गढ़वा चले जायेंगे. वहां के कार्यक्रम के पश्चात दोपहर 2 बजे रांची में नवनिर्मित फ्लाईओवर का उदघाटन करने ओटीसी ग्राउंड आयेंगे. रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा. ओटीसी ग्राउंड आने के क्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बिरसा चौक पर धरती आबा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे और सहजानंद चौक होते हुए ओटीसी ग्राउंड पहुंचेंगे. वहां राज्य के पहले एलिवेटेड रोड का उद्घाटन करेंगे. उद्घाटन के पश्चात लगभग 400 करोड़ की लागत से बने इस फ्लाईओवर के रास्ते नितिन गडकरी होटल रेडिसन ब्लू जाएंगे, जहां विभागीय बैठक में शामिल होंगे. करीब 3 घंटा रांची में रुकने के बाद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी शाम 5 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे.करीब 3 किलोमीटर लंबा यह फ्लाईओवर राज्य का पहला एलिवेटेड रोड है जिसका निर्माण कार्य काफी जद्दोजहद के बाद साल 2022 में शुरू हुआ था. फ्लाईओवर के बन जाने से रातू रोड जाने में लगने वाले जाम की समस्या से निजात मिलेगी. फ्लाईओवर उद्घाटन होने से पहले हालांकि इसके नाम पर राजनीति हो रही है.झारखंड मुक्ति मोर्चा ने गुरुजी शिबू सोरेन के नाम पर इस पुल का नाम रखने की मांग कर रखी है तो वहीं बीजेपी इस पुल का नाम पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखने की पक्षधर है. इन सबके बीच कई सामाजिक राजनीतिक संगठनों के द्वारा विनोद बिहारी महतो और कांग्रेस नेता स्व. ज्ञानरंजन के नाम पर इस पुल का नाम रखने की मांग की है.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और