राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर पहुंचीं, सीएम हेमंत सोरेन ने किया स्वागत

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
रांची : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अपने तीन दिवसीय झारखंड दौरे के तहत रविवार की शाम रांची पहुंच गईं। वह विशेष विमान से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचीं, जहां राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर राजधानी रांची में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। एयरपोर्ट से लेकर लोकभवन तक पूरे रूट लाइन पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। राष्ट्रपति का काफिला एयरपोर्ट से निकलने से पहले ही सुरक्षाकर्मी पूरी तरह अलर्ट मोड में थे। करीब 20 से 25 मिनट के भीतर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का काफिला कड़ी सुरक्षा के बीच सुरक्षित रूप से लोकभवन पहुंच गया। लोकभवन पहुंचने पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राष्ट्रपति का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के आगमन से संपूर्ण लोकभवन परिवार में हर्ष और उत्साह का वातावरण व्याप्त है। उन्होंने राष्ट्रपति के झारखंड प्रवास को राज्य के लिए गौरवपूर्ण बताया। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु रविवार की रात लोकभवन में ही विश्राम करेंगी। इसके बाद सोमवार को वह सरायकेला-खरसावां और जमशेदपुर में आयोजित दो अलग-अलग कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी। दोनों स्थानों पर निर्धारित कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद राष्ट्रपति पुनः रांची लौटेंगी और रात्रि विश्राम लोकभवन में ही करेंगी। अपने दौरे के अंतिम दिन मंगलवार को राष्ट्रपति गुमला जिले में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगी। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर संबंधित जिलों में भी प्रशासन द्वारा सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं। राष्ट्रपति का यह तीन दिवसीय झारखंड दौरा राज्य के सामाजिक, प्रशासनिक और विकासात्मक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

नामांकन से नतीजे तक खर्च की निगरानी, तीन दौर में होगी प्रत्याशियों की जांच

रांची : निकाय चुनाव के दौरान प्रत्याशियों द्वारा किए जाने वाले चुनाव खर्च पर इस बार राज्य निर्वाचन आयोग की कड़ी निगरानी रहेगी। आयोग ने

यूजीसी के फैसले के खिलाफ सड़क पर उतर कर स्वर्ण महासंघ ने जताया विरोध

पूर्वी सिंहभूम। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के हालिया फैसलों के विरोध में गुरुवार को स्वर्ण महासंघ के आह्वान पर सैकड़ों लोग सड़कों पर उतरे और

झारखंड के 25 वर्षों के सफर को नई दिशा देगा मजबूत और बहुआयामी बजट: मुख्यमंत्री

रांची। झारखंड राज्य 25 वर्षों का सफर तय कर चुका है। ऐसे में इस बार राज्य के लिए मजबूत, संतुलित और बहुआयामी बजट की आवश्यकता

रास्ता बंद किए जाने के विरोध में बार एसोसिएशन का अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

धनबाद। सदर अस्पताल के मार्ग को बंद किए जाने के विरोध में जिला बार एसोसिएशन गुरुवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चला गया। अधिवक्ताओं के पेन