राष्ट्रीय युवा दिवस पर एबीवीपी रांची महानगर के युवाथॉन में भाग लिए एक हजार युवा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची, 12 जनवरी (हि.स.)। स्वामी विवेकानंद की जयंती (राष्ट्रीय युवा दिवस) के पर सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) रांची महानगर की ओर से आयोजित युवाथॉन(मैराथन) में युवा शक्ति का उत्साह देखने को मिला। इस मैराथन में 1000 से अधिक युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रांची की सड़कों को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्रिकेटर सौरभ तिवारी ने विजेताओं और प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि इतनी बड़ी संख्या में युवाओं को फिटनेस और देश के लिए एक साथ दौड़ते देखना गर्व की बात है। खेल और मैराथन हमें हार न मानने और लक्ष्य तक पहुंचने की प्रेरणा देते हैं। जो आज जीते हैं, उन्हें बधाई, और जिन्होंने भाग लिया, वे भी विजेता से कम नहीं हैं क्योंकि उन्होंने आलस्य को त्यागकर मैदान चुना है। स्वामी जी के आदर्शों पर चलकर आप सभी भारत का भविष्य उज्ज्वल करेंगे।

 

इस अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, रांची महानगर के अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार महतो ने कहा कि आज 1000 से अधिक युवाओं की उपस्थिति ने यह सिद्ध कर दिया है कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। एबीवीपी का उद्देश्य युवाओं को न केवल शारीरिक रूप से सशक्त बनाना है, बल्कि उन्हें मानसिक रूप से राष्ट्र के प्रति समर्पित करता है।

 

विशिष्ट अतिथि एबीवीपी प्रदेश मंत्री प्रकाश टूटी ने युवाओं के जोश की सराहना करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद कहते थे कि ‘शक्ति ही जीवन है और कमजोरी मृत्यु’। आज रांची के युवाओं ने इस कड़कड़ाती ठंड में भी दौड़ लगाकर अपनी अदम्य शक्ति का परिचय दिया है। यह दौड़ केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि एक संकल्प यात्रा थी। अभाविप युवाओं के व्यक्तित्व विकास और राष्ट्र निर्माण के लिए सदैव तत्पर है, और आज का यह जनसैलाब हमारे संकल्प को और मजबूती प्रदान करता है।

 

मौके पर क्रीड़ा भारती के प्रदेश युवा संयोजक मोनू शुक्ला ने बताया कि स्वस्थ जीवन शैली और राष्ट्रवाद के जिस उद्देश्य को लेकर इस कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई थी, वह युवाओं की अधिक भागीदारी के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। युवाओं में ये राष्ट्र के प्रति सकारात्मक ऊर्जा ही देश को आगे बढ़ाने में मदद करेगा।

 

वही, कार्यक्रम में विशेष रूप से झारखंड प्रांत संगठन मंत्री निलेश कटारे, केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य दिशा दित्य, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शुभम पुरोहित, प्रदेश कार्यालय मंत्री हर्ष राज सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और