जामताड़ा। कांग्रेस ने संगठन सृजन अभियान के तहत रविवार को जामताड़ा के नारायणपुर स्थित अग्रसेन भवन में शक्ति प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम ने राजनीतिक हलचल तेज कर दी, जहाँ कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने मंच साझा कर कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा और दिशा दी। कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी के. राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, पूर्व सांसद फुरकान अंसारी, पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, जिलाध्यक्ष दीपिका बेसरा सहित कई नेता मौजूद रहे। प्रदेश प्रभारी के. राजू ने कहा कि “हर पंचायत से 12 पुरुष और 4 महिला कार्यकर्ताओं को कमेटी में शामिल करना अनिवार्य है। महिलाएँ आगे आएंगी तो संगठन मज़बूत होगा।” प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने स्पष्ट कहा कि “हर कार्यकर्ता का लक्ष्य है राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना। इसके लिए गाँव-गाँव जाकर जनता से जुड़ना होगा और संघर्ष के लिए तैयार रहना होगा।” पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने भाजपा पर झूठ और नफरत की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता कांग्रेस पर भरोसा करती है। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि “देश की मौजूदा स्थिति में केवल कांग्रेस ही लोकतंत्र को बचा सकती है, और राहुल गांधी ही देश को नई दिशा दे सकते हैं।” पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कांग्रेस के योगदान को याद दिलाते हुए कहा कि आज देश की जो भी उपलब्धियाँ हैं, वह कांग्रेस की देन हैं और यह जिम्मेदारी है कि इसे घर-घर पहुँचाया जाए। जामताड़ा की इस ऐतिहासिक बैठक ने साफ संकेत दिया कि कांग्रेस अब पूरी मजबूती से गांव-गांव पहुँचने और जनता से सीधा संवाद करने की तैयारी में है। संगठन सृजन अभियान कांग्रेस की आने वाली चुनावी रणनीति की नींव माना जा रहा है।

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश
रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे




