लातेहार में जिला परिषद के प्रधान लिपिक 65 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

लातेहार : लातेहार जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी (एंटी करप्शन ब्यूरो) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला परिषद कार्यालय के प्रधान लिपिक संतोष कुमार सिंह को 65 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, संतोष कुमार सिंह ने एक संवेदक से बिल पास करने के एवज में एक लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी। संवेदक द्वारा रिश्वत देने से इंकार कर दिए जाने पर उसने पलामू एसीबी कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पलामू डीएसपी के नेतृत्व में गठित एसीबी की टीम ने ट्रैप कार्रवाई करते हुए आरोपी लिपिक को उसके आवास पर वादी से 65 हजार रुपये लेते समय पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद एसीबी टीम ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है और उसके अन्य संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी भी जारी है। इस कार्रवाई के बाद लातेहार जिला परिषद कार्यालय समेत पूरे प्रशासनिक तंत्र में हड़कंप मच गया है। एसीबी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और