लालू यादव को झारखंड हाई कोर्ट से बड़ा झटका, देवघर कोषागार मामले में सजा बढ़ाने की याचिका स्वीकार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। झारखंड हाई कोर्ट ने चारा घोटाले के देवघर कोषागार से 89 लाख रुपये की अवैध निकासी के मामले में लालू प्रसाद यादव सहित तीन दोषियों की सजा बढ़ाने के लिए सीबीआई की याचिका स्वीकार कर ली है। हाई कोर्ट ने सीबीआई की इस दलील को गंभीरता से लिया कि निचली अदालत ने अपराध की गंभीरता के अनुपात में हल्की सजा सुनाई थी। रांची में झारखंड हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच- जस्टिस रंगोन मुखोपाध्याय और जस्टिस अंबुज नाथ ने सीबीआई की दायर क्रिमिनल अपील को स्वीकार कर लिया है। यह अपील चारा घोटाले के अंतर्गत देवघर ट्रेजरी से हुई 89 लाख रुपये की अवैध निकासी को लेकर दायर की गई थी। सीबीआई ने इस मामले में निचली अदालत द्वारा सुनाई गई सजा को अपर्याप्त बताते हुए सजा बढ़ाने की मांग की थी। सीबीआई की याचिका में छह दोषियों के नाम शामिल थे- लालू यादव, बेक जूलियस, सुबीर भट्टाचार्य, आरके राणा, फूलचंद सिंह और महेश प्रसाद। इनमें से आरके राणा, फूलचंद सिंह और महेश प्रसाद का निधन हो चुका है, इसलिए अदालत ने शेष तीन पर सुनवाई की। सीबीआई ने अपनी दलील में कहा कि लालू यादव उस समय पशुपालन विभाग के प्रभारी मंत्री थे और उन्हें फर्जी निकासी की पूरी जानकारी थी। बावजूद इसके निचली अदालत ने उन्हें केवल साढ़े तीन साल की सजा सुनाई, जबकि कानूनन सात साल तक की सजा दी जा सकती थी।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू में प्रशासनिक व अकादमिक समन्वय पर जोर, कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने की दो महत्वपूर्ण बैठकें

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रशासनिक और अकादमिक संभागों के साथ नियमित बैठक और संवाद को

प्रतियोगिता में परिणाम से अधिक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण – कुलपति डॉ राजीव मनोहर

DSPMU के प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन, 39वें AIU यूथ फेस्टिवल में कई श्रेणियों में जीते सम्मान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने AIU

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक