लालू यादव से बी सुदर्शन रेड्डी की मुलाकात पर भड़की भाजपा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली : विपक्ष के उपराष्ट्रपति पद उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी की लालू यादव से मुलाकात पर बीजेपी की तरफ से प्रहार किया गया है। बीजेपी के नेता रविशंंकर प्रसाद ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सुदर्शन रेड्डी ने देश की आत्मा को बचाने के लिए वोट मांगा है, बहुत बड़ी-बड़ी बातें की गई हैं। देश की आत्मा को बचाने के लिए वो लालू प्रसाद यादव से मिल रहे हैं। लालू प्रसाद यादव चारा घोटाला मामले में दोषी हैं।रविशंकर प्रसाद ने आगे कहा कि आप किस तरह के रिटायर्ड सुप्रीम कोर्ट के जज हैं, जो व्यक्ति दोषी है भ्रष्टाचार के मामले में, आप जाकर उससे मिलते हैं। वह व्यक्ति वोटर भी नहीं है। आप क्या देश की आत्मा की बात कर रहे हैं? यह गंभीर दिखावा है, आप कृपया करके देश की आत्मा की बात न करें। लालू यादव पर कई मामले हैं, आप उनसे जाकर मिलते हैं। जस्टिस सुदर्शन रेड्डी के इस व्यवहार की हम निंदा करते हैं। एनडीए के उपराष्ट्रपति पद उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने सोमवार को जदयू सांसदों से मुलाकात की। उनकी यह मीटिंग बिहार के नालंदा से सांसद कौशलेंद्र कुमार के आवास पर आयोजित की गई। मीटिंग के बाद जब मीडियाकर्मियों ने उनसे विपक्ष के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी के बयान को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा, “हर कोई सिर्फ देश में ही रुचि ले रहा है।” ओडिशा की बीजू जनता पार्टी उपराष्ट्रपति पद चुनाव से दूरी बनाएगी। बीजद के सांसद सस्मित पात्रा ने कहा, “बीजू जनता दल ने कल होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव से दूर रहने का फैसला किया है। बीजू जनता दल एनडीए और भारत, दोनों गठबंधनों से समान दूरी बनाए रखेगा। हमारा ध्यान ओडिशा और ओडिशा के 4.5 करोड़ लोगों के विकास और कल्याण पर केंद्रित है।”

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू में प्रशासनिक व अकादमिक समन्वय पर जोर, कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने की दो महत्वपूर्ण बैठकें

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रशासनिक और अकादमिक संभागों के साथ नियमित बैठक और संवाद को

प्रतियोगिता में परिणाम से अधिक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण – कुलपति डॉ राजीव मनोहर

DSPMU के प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन, 39वें AIU यूथ फेस्टिवल में कई श्रेणियों में जीते सम्मान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने AIU

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक