लिट्टीपाड़ा में इसबार होगा परिवर्तन,भाजपा पर है लोगों का विश्वास:बाबुधन मुर्मू

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़:देश के अत्यंत पिछड़ा जिला लिट्टीपाड़ा विधानसभा की जनता इस बार परिवर्तन चाह रही है। इस बार जनता भाजपा पर अपना विश्वास कर जिताने का मन बना रही है। उपरोक्त बात लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी बाबुधन मुर्मू ने क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान के दौरान पत्रकारों से कही। भाजपा प्रत्याशी बाबुधन मुर्मू ने कहा कि वर्षों से एक कि परिवार ने लिट्टीपाड़ा विधानसभा में राज्य किया है। बावजूद क्षेत्र का विकास नहीं हुआ है। क्षेत्र की गरीब आदिवासी आज भी बिजली, सड़क, स्वस्थ्य, पेयजल आदि की गंभीर समस्या से जूझ रहे है। क्षेत्र की जनता पेयजल व स्वस्थ्य सेवा के लिए इधर-उधर भटकने को विवश है। झामुमो की सरकार ने आज तक क्षेत्र की मूलभूत समस्या से लोगों को निजात दिलाने में दिलचस्पी नहीं दिखाई है। इस बार क्षेत्र भ्रमण के दौरान जनता का आपार प्यार व समर्थन मिल रहा है। जिससे साफ देखा जा रहा है कि भाजपा का लिट्टीपाड़ा विधानसभा में जीत तय है। बाबुधन मुर्मू अपनी जीत को लेकर लगातार क्षेत्र में तूफानी दौरा कर रहे है। दिन-रात बाबुधन मुर्मू अपने समर्थकों के साथ क्षेत्र का दौरा करने में लगे है।
सिचाई की व्यवस्था कर पलायन पर लगाया जाएगा रोक

भाजपा प्रत्याशी बाबुधन मुर्मू ने कहा कि लिट्टीपाड़ा विधानसभा में रोजगार का कोई साधन नही है। यहां के लोग अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए दूसरे राज्य जाने को विवश है। अगर में विधायक बना तो क्षेत्र में सबसे पहले सिचाई के लिए पानी की व्यवस्था की जाएगी। यहां के अधिकांश लोग खेती व मजदूरी पर आश्रित है। क्षेत्र में किसानों के लिए खेती का तो पर्याप्त जमीन उपलब्ध है। पर यहां पानी के अभाव के कारण लोग साल में एक से दो ही फसल मुश्किल से उपज कर पाते है। अगर खेतों में सिंचाई के लिए पानी की व्यवस्था कर दी जाए तो यहां के लोगों को रोजगार मिलेगा। रोजगार के लिए लोगों को अपने परिवार से अलग रहकर बाहर नहीं जाना पड़ेंगा। बाबुधन मुर्मू ने कहा कि क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवा को पटरी में लाने का काम किया जाएगा। इलाज के लिए क्षेत्र के सरकारी अस्पतालों में समुचित व्यवस्था की जाएगी। ताकि यहां के गरीब पूर्वाहा को बेहतर इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़े। क्षेत्र में भी ईलाज की बेहतर व्यवस्था की जाएगी।

गांव में बाबुधन का हो रहा है भव्य स्वागत

लिट्टीपाड़ा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी बाबुधन मुर्मू का आदिवासी रीति रिवाज से भव्य स्वागत किया जा रहा है। आदिवासी नृत्य के साथ उनका स्वागत गांव में हो रहा है। भाजपा प्रत्याशी बाबुधन मुर्मू बारी बारी से गांव में ग्रामीणों के बीच जमीन पर बैठकर समस्याओं को सुनकर समाधान करने का भरोसा दे रहे है। बाबुधन मुर्मू ने ग्रामीणों से कहा कि चुनाव जीतने के बाद गांव के समस्याओं को दूर करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। जनता के प्यार को कभी भूल नही सकते है। इसके समस्याओं के समाधान के लिए कभी पीछे नहीं हटेंगे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

शिबू सोरेन की सेहत में निरंतर सुधार

रांची झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के स्वास्थ्य में सतत सुधार देखा जा रहा है। दिल्ली के सर

विडंबना इंटर में एडमिशन के लिए भटक रही शहीद पोटो हो की वंशज रश्मि पुरती

चाईबासा 1837 में सेरेंगसिया घाटी में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ हुए कोल विद्रोह के नायक रहे शहीद पोटो हो की वंशज रश्मि पुरती इंटरमीडिएट में

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का किया उद्घाटन

रांची : रांची में नितिन गडकरी ने रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन किया. इसके साथ झारखंड को 6300 करोड़ की 11 NH परियोजनाओं की

साहिबगंज में रेल हादसा : न ड्राइवर ,न गार्ड दौड़ी ट्रेन खड़ी गाड़ी से टकराई, 14 बोगियां हुई बेपटरी

साहिबगंज झारखंड के साहिबगंज जिले के बरहड़वा प्रखंड स्थित बिन्दुवासिनी रैक लोडिंग साइट पर गुरुवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा हो गया. एक मालगाड़ी की