लिव-इन में रह रहे प्रेमी युगल की संदिग्ध मौत, दो दिन पुराने शव पेड़ से लटके मिले

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम के पटमदा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। पोकलाबेड़ा गांव के पास जंगल में एक नीम के पेड़ से प्रेमी युगल के शव लटके मिले। शवों से दुर्गंध उठने के कारण पुलिस ने आशंका जताई है कि मौत दो दिन पहले हुई होगी। मृतकों की पहचान जामिनी सिंह (25) और गाड़ीग्राम की एक विवाहित महिला के रूप में हुई है। दोनों बीते कुछ महीनों से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। जानकारी के अनुसार, महिला तीन महीने पहले अपनी तीन वर्षीय बच्ची को छोड़कर घर से भाग गई थी और जामिनी के साथ रहने लगी थी। वहीं जामिनी पहले छेड़खानी के एक मामले में जेल जा चुका था। रिहा होने के बाद वह महिला के साथ रह रहा था। स्थानीय लोगों और पुलिस के मुताबिक, दोनों परिजनों और समाज के विरोध के चलते तनाव में थे। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पटमदा थाना प्रभारी करमपाल भगत ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और