लौह पुरुष की 150 जयंती पर अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के कार्यकताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किया

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

साहिबगंज:शहर में गुरुवार को अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा की ओर से देश के प्रथम गृह मंत्री लौह पुरुष स्वतंत्रता सेनानी प्रख्यात कानूनविद् सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 जयंती पर 31 अक्टूबर को पटेल चौक में सभी कार्यकताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। वहीं अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के कार्यकताओं ने पटेल चौक स्थित पटेल चौक पर स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पण कर नमन किया। वहीं इस संस्थाओं के द्वारा सभी को लड्डू मिठाई खिलाकर सभी का मुंह मीठा किया। इस कार्यक्रम में शहर के बुद्धिजीवी तथा समाज के विभिन्न समाज सेवी ने भाग लिया। वहीं अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष प्रेमलाल मंडल उर्फ मंट्टा मंडल ने कहा कि सरदार पटेल की 150 जयंती का जीवन हम सबों के लिए प्रेरणा स्रोत है।उन्होंने यह भी कहा कि आजादी के बाद देश ने लंबी यात्रा तय की है।यह यात्रा यदि लगातार सफलता की ओर बढ़ रही है, तो इसके पीछे है राष्ट्र की मजबूत बुनियाद, जिसे फौलादी व्यक्तित्व के धनी सरदार पटेल ने सूझबूझ और ताकत के दम पर रखा था।आधुनिक जर्मन राष्ट्र की बुनियाद जिस तरह ओटोफॉन बिस्मार्क ने रखी, सरदार पटेल ने वही भूमिका भारत को लेकर निभायी. राष्ट्रीय एकता के सूत्रधार पटेल के इस व्यक्तित्व को देश प्रतिदिन याद करता है।अखिल भारतीय कुर्मी क्षेत्रीय महासभा के जिलाअध्यक्ष प्रेम लाल मण्डल उर्फ़ मंटा मण्डल, चन्दश्वर प्रसाद सिन्हा उर्फ़ बोदी सिन्हा, जय प्रकाश सिंह, प्रवीर सिन्हा, रमन राय, जय प्रकाश सिन्हा, कुणाल राय,चमक लाल मण्डल, बबलू सिन्हा, संजय पटेल, किशोर सिन्हा, संजय सिंह पटेल, सतीश प्रसाद सिन्हा, मनिंद्र नाथ राय, दयानन्द सिन्हा, सतनारायण सिन्हा, मिथलेश सिन्हा,शशि शेखर सिन्हा, मुकेश मंडल, विकास सिंह,अजित कुमार सिंह,अमर कुमार मिश्रा,अशोक सिन्हा, साथ ही उपस्थित समाज के दर्जनों लोग ने लोह पुरुष सरदार बल्बभाई पटेल पर माल्यार्पण किया ओर उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला सरदार अमर रहे का नारा भी लगाया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और