वक्फ संशोधन विधेयक पर भाजपा का समर्थन, बाबूलाल मरांडी ने विपक्ष पर साधा निशाना

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

डेस्क : भाजपा ने वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक 2024 का समर्थन किया है. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने इस पर बयान देते हुए कांग्रेस और I.N.D.I.A गठबंधन को कटघरे में खड़ा कर दिया. उन्होंने कहा कि यह विधेयक गरीब मुस्लिमों और महिलाओं को उनके अधिकार दिलाने के लिए लाया गया है, लेकिन कुछ पार्टियां इसका विरोध कर रही हैं.

माफियाओं से मुक्त कराना जरूरी- बाबूलाल

मरांडी ने कहा कि वक्फ बोर्ड को भू-माफियाओं से मुक्त कराना जरूरी है, लेकिन कुछ लोग इसे गरीबों के हित में इस्तेमाल करने की बजाय भू-माफियाओं की कठपुतली बने हुए हैं. उन्होंने कहा कि विधेयक असंवैधानिक नहीं है, क्योंकि आज़ादी के पहले से ही वक्फ एक्ट में संशोधन होते आए हैं.

मरांडी ने बताया कि 2013 में कांग्रेस ने वक्फ बोर्ड को असीमित अधिकार दे दिए, जिससे कई मंदिरों, गुरुद्वारों और गांवों को वक्फ प्रॉपर्टी घोषित कर दिया गया. कोलकाता हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट भी वक्फ को धार्मिक बोर्ड नहीं, बल्कि एक ट्रस्ट मानते हैं.

उन्होंने कहा कि वक्फ संशोधन एक्ट पारदर्शिता लाएगा, और इससे किसी के अधिकारों का हनन नहीं होगा. कई मुस्लिम और ईसाई संगठनों ने भी इस विधेयक का समर्थन किया है.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू में प्रशासनिक व अकादमिक समन्वय पर जोर, कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने की दो महत्वपूर्ण बैठकें

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रशासनिक और अकादमिक संभागों के साथ नियमित बैठक और संवाद को

प्रतियोगिता में परिणाम से अधिक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण – कुलपति डॉ राजीव मनोहर

DSPMU के प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन, 39वें AIU यूथ फेस्टिवल में कई श्रेणियों में जीते सम्मान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने AIU

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक