वज्रपात से तीन लोगों की मौत, कई गंभीर रूप से घायल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

दुमका : जिले में रविवार की शाम अचानक बदले मौसम ने कहर ढा दिया। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में वज्रपात की घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मसलिया थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में 23 वर्षीय चंदन मरांडी की मौत वज्रपात से हो गई। जानकारी के अनुसार, चंदन खेत से घर लौट रहा था, तभी तेज बारिश के साथ वज्रपात हुआ और वह उसकी चपेट में आ गया। परिजन उसे तुरंत फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि अस्पताल प्रशासन द्वारा पोस्टमार्टम के लिए काफी समझाने के बावजूद परिजन राजी नहीं हुए और शव को बिना पोस्टमार्टम के ही लेकर चले गए। सरैयाहाट थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव में खेत में काम के दौरान वज्रपात होने से 33 वर्षीय शकुन्ती देवी की मौत हो गई। वह भरत चंद्र कापरी की पत्नी थीं। घटना में रूपा कुमारी, प्रभा देवी और भरत कापरी समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को पहले सरैयाहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया गया है। भरत कापरी की हालत गंभीर बताई जा रही है। जरमुंडी थाना क्षेत्र में भी वज्रपात की एक दुखद घटना घटी। 42 वर्षीय रेखा देवी की मौत उस समय हो गई, जब वह तेज बारिश के दौरान अपने घर के पास बंधी बकरी को खोलने गई थीं। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। परिजन उन्हें जरमुंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उसी थाना क्षेत्र के झकिया गांव में 35 वर्षीय मनोहर पुजहर पर वज्रपात गिरा जब वह गाय चरा रहे थे। वह गंभीर रूप से घायल हो गए और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें दुमका मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहीं बनवारा गांव के दिनेश ठाकुर भी वज्रपात से घायल हुए हैं और उन्हें भी बेहतर इलाज के लिए दुमका भेजा गया है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और