वसूली मामले में चार अधिकारी दोषी पाए जाने पर डीआईजी ने होमगार्ड वाहिनी के पदाधिकारियों को किया निलंबित

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
रांची : होमगार्ड वाहिनी के चार पदाधिकारियों ने अवैध वसूली मामले में संतोषजनक जवाब नहीं दिया, जिसके बाद अग्निशमन एवं गृह रक्षा वाहिनी के डीजी एमएस भाटिया के आदेश पर डीआईजी अजय लिंडा ने चारों पदाधिकारियों को शुक्रवार को निलंबित कर दिया। इनमें स्थापना शाखा प्रभारी अनुज कुमार, डीआईजी गोपनीय के रिडर सूरज प्रकाश सिंह, होमगार्ड डीजी के रीडर दीपक पुंज और ओटीडी शाखा प्रभारी संजय सिंह शामिल हैं। डीआईजी अजय लिंडा ने बताया कि चारों पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है, साथ ही जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। इनमें जिला समादेष्टा जमशेदपुर, बोकारो जिला समादेष्टा और धनबाद समादेष्टा शामिल है। इन्हें मामले की जांच कर 15 दिनों के अंदर रिपोर्ट करने को कहा गया है। उल्लेखनीय है कि बीते 24 नवंबर को होमगार्ड वाहिनी से बर्खास्त किए गए कंपनी कमांडर कैलाश प्रसाद यादव ने इन चारों पदाधिकारियों पर 26 नवंबर अवैध वसूली का आरोप लगाया था। इसकी शिकायत एसीबी से की गई थी। इसके बाद डीजी ने इन सभी पदाधिकारियों को कार्य से मुक्त कर दिया था और 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण मांगा था। असंतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं पाए जाने पर इन सभी पर कार्रवाई की गई है।
kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और