वाजपेयी जी की 100 वीं जयंती सुशासन दिवस के के रूप में मनाएगी भाजपा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100 वीं जयंती जन्मशताब्दी के रूप में मनाई जाएगी,जिसकी तैयारी पाकुड़ में पूर्ण हो चुकी है।25 दिसंबर को बुथ मंडल और जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
पाकुड़ जिला मुख्यालय में नगर थाना की बगल में स्थापित श्रद्धेय अटल जी के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा साथ ही अटल स्मृति सभा एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व सांसद अभयकांत प्रसाद एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में दुमका के पूर्व सांसद सुनील सोरेन मौजूद रहेंगे।
कार्यक्रम के निमित्त अटल चौक एवं उद्यान का साफ-सफाई किया जा चुका है।कार्यक्रम तैयारी जोरों पर है। अटल चौक पर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण भाजपा जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय ने किया साथ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अनुग्राहित प्रसाद साह,हिसाबी राय,अनिकेत गोस्वामी सादेकुल आलम,गोपी दुबे,पंकज कुमार साह मौजूद थे।
भाजपा जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को भाजपा सुशासन दिवस के रूप में मानते आई है।इस अवसर पर मंडल एवं बुथ स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।25 सितंबर को अटल चौक पाकुड़ में अटल स्मृति सभा का आयोजन किया जाएगा।भाजपा केंद्र समिति के द्वारा चयनित दो कविताओं का वाचन सुदीप त्रिवेदी द्वारा किया जाएगा।साथ ही अटल बिहारी वाजपेयी के भारत के प्रधानमंत्री के रूप में उनके प्रमुख योगदान पर चर्चा होगी।उन्होंने आगे बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयीजी के साथ काम किया है या फिर उनके कार्यकाल में सक्रिय रहे हैं कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया जाएगा।पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म जयंती शताब्दी वर्ष समारोह के रूप की शुरुआत 25 दिसंबर को होगी और यह अगले एक वर्ष तक चलेगी।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और