विधानसभा चुनाव को लेकर सतर्कता का प्रदर्शन करे पुलिस: अमित कुमार सिंह

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

साहिबगंज: पुलिस लाइन के पुलिस अधीक्षक कार्यालय कक्ष में शनिवार को मासिक अपराध नियत्रंण गोष्ठी हुई। इसकी अध्यक्षता पुलिस कप्तान अमित कुमार सिंह ने की। अपराध गोष्ठी में एसपी ने थाना प्रभारियों को संबोधित करते हुए अपराध नियंत्रण संबंधी टिप्स दिए। कहा कि अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस को पूरी तरह सतर्क रहने की ज़रूरत है। किसी भी हाल में कोताही नहीं बरतें। एसपी ने आगामी विधासभा चुनाव को देखते हुए पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों को अपराधियों की लिस्ट बना कर उन्हें गिरफ्तार करने एवं संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों पर व्यापक सुरक्षा प्रबंध का निर्देश दिया। साथ ही नशा उत्पादों पर रोक लगाने, बाइक की चोरी व घरों में चोरी पर रोक लगाने, रात्रि गश्ती पर विशेष फ़ोकस करने, गश्ती के दौरान संदिग्ध लोगों की जांच करने, चौक, चैराहों व सन्नाटों में बेवजह खड़े लोगों से पूछताछ करने, हर गली मोहल्लों में पेट्रोलिंग करने, लंबित कांडों का जल्द से जल्द निष्पादन करने, लाल वारंटियों को गिरफ्तार करने, सुचारू रूप से वाहन जांच अभियान चलाने, अवैध लॉटरी, जुआ के अड्डे व गांजे जैसे अवैध कारोबार पर नकेल कसने का निर्देश दिया। साथ ही लोगों से बेहतर तालमेल बनाने, थानों में उनकी समस्या सुनने, सूचना तंत्र को मजबूत बनाने का निर्देश दिया। एसपी ने कई पार्टियों प्रत्याशियों के नामांकन, चुनावी सभा, आवागमन व्यवस्था, हैलीपेड सुरक्षा को लेकर भी कई दिशा निर्देश दिया। मौके पर डीएसपी सहित कई इंस्पेक्टर व थाना प्रभारी मौजूद थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और