विधिक जागरूकता कार्यक्रम विधान से समाधान कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, राँची के निर्देशानुसार राष्ट्रीय महिला आयोग के संयुक्त तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पाकुड़ के तत्वाधान में विधान से समाधान विधिक जागरूकता कार्यक्रम सचिव अजय कुमार गुड़िया की उपस्थित में पाकुड़ प्रखंड के सभागार में आज 5 दिसंबर 2024 को आयोजित की गई।
उक्त कार्यक्रम में सचिव अजय कुमार गुड़िया ने विधान से समाधान कार्यक्रम के तहत बताया कि महिलाओं को अपने हक और अधिकार के लिए कानून और योजनाओं की जानकारी होना बहुत जरूरी है।इस कार्यक्रम का मकसद महिलाओं के हितों और उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है. इस संदर्भ में सचिव ने महिलाओं से जुड़े कानूनों के बारे में जानकारी दी साथ ही, एसिड अटैक, दुष्कर्म, अपहरण, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न, और घरेलू हिंसा. इसके अलावा, महिला कल्याण विभाग की योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। महिला के साथ हो रहे किसी भी प्रकार के उत्पीड़न उसके लिए हेल्प नंबर 181 पर जानकारी देने की बात कही गई साथ ही विधिक सहायता प्राप्त से संबंधित नालसा के टॉल फ्री नंबर 15100 दी गई। वही प्रखंड विकास पदाधिकारी महिलाओं से संबंधित योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए लाभ लेने की बात कही गई। अंचल पदाधिकारी भगीरथ महतो ने महिलाओं से संबंधित समाज में उनके भूमिका के बारे में जानकारी दी।मेडिएटर समीर कुमार मिश्रा एवं राजीव कुमार झा ने महिला उत्पीड़न उसके हित से संबंधित निःशुल्क कानूनी सहायता से संबंधित कई बिंदु पर प्रकाश डालते महिला को शसक्त बनाने को लेकर जागरूक की गई ।
मौके पर उक्त कार्यक्रम में डीएलएसए सचिव अजय कुमार गुड़िया, प्रखंड विकास पदाधिकारी समीर अल्फ्रेड मुर्मू, अंचल पदाधिकारी भगीरथ महतो, मीडियेटर समीर कुमार मिश्रा, राजीव कुमार झा,बीपीआरओ ओम प्रकाश, बीपीओ अजीत मुर्मू, पैरा लीगल वॉलिंटियर्स याकूब अली, नीरज कुमार राउत जेएसएलपीएस के महिलाएं सकीना, दुलाली मंडल समेत अन्य उपस्थित रही।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और