विधि-व्यवस्था संधारण से कोई समझौता नहीं,प्रशासन में पारदर्शिता, उत्तरदायित्व एवं संवेदनशीलता सुदृढ़ की जाएगीः आयुक्त

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

 पटना, : आयुक्त, पटना प्रमंडल, पटना डॉ. चन्द्रशेखर सिंह ने कहा है कि जनहित के मामलों को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जाएगी। पटना प्रमंडल अंतर्गत सभी जिलों-पटना, नालन्दा, भोजपुर, बक्सर, रोहतास एवं कैमूर-के कार्यों का विधिवत अनुश्रवण किया जाएगा। सरकार के विकासात्मक एवं लोक-कल्याणकारी योजनाओं का तत्परतापूर्वक सफल क्रियान्वयन कराया जाएगा। वे आज प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय में निवर्तमान आयुक्त श्री मयंक वरवड़े से प्रभार ग्रहण करने के बाद अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रमंडल के सभी जिलों के जिला पदाधिकारियों एवं वरीय पुलिस अधीक्षक/ पुलिस अधीक्षकों के साथ साप्ताहिक तौर पर समन्वय बैठक आयोजित की जाएगी तथा जिलों में सरकार द्वारा संचालित जनहित की विभिन्न योजनाओं में प्रगति, विधि-व्यवस्था संधारण एवं विकास कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की समीक्षा की जाएगी। प्रभार ग्रहण करने के बाद आयुक्त डॉ. चन्द्रशेखर सिंह द्वारा प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय में पदस्थापित पदाधिकारियों एवं कर्मियों से परिचय प्राप्त किया गया। निवर्तमान आयुक्त श्री मयंक वरवड़े ने आयुक्त कार्यालय के पदाधिकारियों एवं कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने टीम भावना से बेहतर कार्य किया है। प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय के पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने निवर्तमान आयुक्त श्री मयंक वरवड़े के प्रेरणाप्रद नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। 

 

आयुक्त डॉ. चन्द्रशेखर सिंह ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि प्रमंडल के सभी ज़िला में कार्य-संस्कृति उत्कृष्ट है। आयुक्त कार्यालय के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी टीम भावना से काफ़ी अच्छा कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के निदेशों के अनुरूप हर एक दायित्व का तत्परता से निर्वहन किया जाएगा। आयुक्त डॉ. चन्द्रशेखर सिंह ने कहा कि कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लक्षित वर्ग तक पहुँचे इसके लिए सभी पदाधिकारियों को तत्पर तथा प्रतिबद्ध रहने का निदेश दिया गया है। सात निश्चय, विधि व्यवस्था, लोक शिकायत निवारण, आपदा प्रबंधन सहित जनहित के सभी विषयों पर विशेष ध्यान देने का निदेश दिया गया है। आयुक्त डॉ. चन्द्रशेखर सिंह ने कहा कि विधि-व्यवस्था संधारण से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। प्रशासन में पारदर्शिता एवं उतरदायित्व सुदृढ़ की जाएगी। सभी पदाधिकारी आपस में सुदृढ़ समन्वय तथा सार्थक संवाद स्थापित कर जनता के कार्यों का संवेदनशीलता के साथ निष्पादन करेंगे। 

 

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और