विवादित जमीन के धान फसल को प्रशासन ने कटवाया

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

महेशपुर : थाना क्षेत्र के मौजा तुलसीपुर गांव में दो पक्षों के बीच लगभग 35 बीघा जमीनी विवाद को लेकर ग्रामीणों के द्वारा लगाए गए धान को शुक्रवार को सीओ संजय कुमार सिन्हा की उपस्थिति में प्रशासन ने काटाया। काटे गए धान को बेचकर जो भी राशि होगा उसे सरकारी खजाना में जमा किया जाएगा ताकि बाद में विवादित जमीन का फैसला जिसके भी पक्ष में आएगा उस पक्ष को सरकारी खजाना में रखे गए राशि को दिया जाएगा। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार मौज तुलसीपुर, जमाबंदी संख्या 19, थाना संख्या 71 में कुल 35 बीघा जमीन को लेकर गांव के ही गोमो सोरेन एवं प्रधान किस्कू के बीच विवाद चल रहा था। दोनों का जमीनी विवाद कोर्ट में लंबित था। इसी बीच एसडीओ कोर्ट से गोमो सोरेन के पक्ष में फैसला सुनाया। इसके बाद प्रधान किस्कू ने उपायुक्त को इसकी शिकायत किया। इसी बीच गांव के 16 आना रैयतों ने 35 बीघा में से आठ बीघा खेत में धान का रोपाई किया। धान की बाली निकलते ही प्रशासन के द्वारा विवादित जमीन पर 144 लगा दिया गया।

इसके बाद ग्रामीणों ने धान की फसल नष्ट नहीं हो इसको लेकर उपायुक्त को आवेदन दिया कि विवादित जमीन में जो भी धान की फसल है। उस फसल को नष्ट नहीं होने देना है। प्रशासन उस फसल को अपने देखरेख में काटकर सरकारी खजाना में राशि को रखें। ग्रामीणों के आवेदन पर उपायुक्त ने निर्देश दिया कि धान की फसल बर्बाद नहीं हो। इस कारण प्रशासन धान को काटकर निर्धारित मूल्य पर बेचेंगे और जो भी राशि होगा उसे बेचकर कोर्ट के फैसल जिसके पक्ष में आएंगे उस पक्ष को वापस करना है। सीओ ने बताया कि विवादित जमीन में ग्रामीणों के द्वारा लगाए गए धान को प्रशासन की देखरेख में काटा जा रहा है। न्यायालय का फैसला जिसके पक्ष में आएगा उस पक्ष को धान कटनी की राशि आपस लौटा दी जाएगी। मौके पर थाना प्रभारी विकर्ण कुमार, अंचल निरीक्षक उपेंद्र यादव, एसएसआइ जयशंकर राम, प्रेम मरांडी, अंचल अमीन उमाकांत यादव, कर्मचारी बाबूजी बास्की मौजूद थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

ग्रामीण विकास में अभियंताओं की भूमिका अहम : मंत्री दीपिका पांडे सिंह

रांची। डिप्लोमा अभियंता संघ, झारखंड द्वारा आयोजित 58वें अभियंता दिवस समारोह में भारत रत्न श्री मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की प्रतिमा का अनावरण किया गया और उत्कृष्ट

अभियंताओं के योगदान से ही बनेगा आधुनिक झारखंड: दीपिका पांडे सिंह

रांची : ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने कहा है कि आधुनिक झारखंड के निर्माण में इंजीनियरों की भूमिका अहम है

रिसालदार बाबा मजार पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की चादरपोशी , खुशहाली के लिए मांगी दुआ

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज 218वें उर्स के अवसर पर रांची के डोरंडा स्थित हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार शाह बाबा की दरगाह पहुंचे। परंपरा के

टाटा मोटर्स बना रही हाइड्रोजन इंजन व ई-व्हीकल, सीएम को कराया अवगत

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सोमवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में टाटा मोटर्स लिमिटेड के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल