विवि बिल के खिलाफ छात्र संगठनों ने फूंका सरकार का पुतला

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची। विश्वविद्यालय अधिनियम संशोधन कर पारंपरिक छात्र संघ चुनाव को समाप्त कर छात्र परिषद लागू करने संबंधी बिल का राजधानी रांची में जोरदार विरोध बुधवार को किया गया। अल्बर्ट एक्का चौक पर राज्‍य के छात्र संगठनों ने राज्‍य सरकार का पुतला फूंका। कार्यक्रम में आदिवासी छात्र संघ और आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार का पुतला दहन कर आक्रोश जताया और नारेबाजी की। प्रदर्शन में छात्र नेताओं ने कहा कि छात्र संघ चुनाव विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में लोकतांत्रिक परंपरा का प्रतीक है, जिसने सदैव समाज और राजनीति को नई दिशा देने वाले नेताओं को तैयार किया है। आदिवासी छात्र संघ के केंद्रीय अध्यक्ष सुशील उरांव ने आरोप लगाया कि सरकार लोकतांत्रिक परंपरा को खत्म कर छात्रों की आवाज दबाना चाहती है। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि संशोधन बिल वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा और राज्यभर के छात्र सड़कों पर उतरेंगे। इस अवसर पर आदिवासी छात्र संघ के केंद्रीय अध्यक्ष सुशील उरांव, रांची कॉलेज अध्यक्ष विवेक तिर्की, दिनेश उरांव, लालेश्वर उरांव, आदित्य उरांव, रातू प्रखंड अध्यक्ष रोशन तिग्गा, सचिव अमित तिग्गा सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और कार्यकर्ता मौजूद थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और