विवि विधेयक बिल पर छात्रों को किया जा रहा गुमराह : झामुमो

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य डॉ तनुज खत्री ने झारखंड राज्य विश्वविद्यालय विधेयक को लेकर भाजपा समर्थित छात्र संगठनों के विरोध पर कहा कि भाजपा और उसके संगठन बिना पढ़े-समझे किसी भी छात्र हितकारी कदम का विरोध करते हैं और झूठ फैलाकर छात्रों को गुमराह करते हैं। डॉ तनुज ने बताया कि विधेयक के सेक्शन 75 में स्पष्ट प्रावधान है कि छात्र संघ के अध्यक्ष और सचिव का चुनाव केवल नियमित छात्र ही करेंगे। यह पहले की तरह ही प्रक्रिया है। लेकिन इस बार हेमंत सरकार ने ऐतिहासिक पहल करते हुए दो नए प्रावधान जोड़े हैं। एक महिला प्रतिनिधि का चुनाव अनिवार्य होगा और एक प्रतिनिधि एसटी, एससी, पीवीटीजी या ओबीसी वर्ग से अनिवार्य रूप से चुना जाएगा। इसे उन्होंने सामाजिक न्याय और समावेशिता की दिशा में क्रांतिकारी कदम बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा का असली डर छात्र संघ चुनाव नहीं, बल्कि राजभवन की शक्तियों में कमी और विश्वविद्यालयों पर राज्य सरकार का अधिकार स्थापित होना है। झारखंड के छात्रों और युवाओं ने 2019 और 2024 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को नकार दिया था। अब भी वे गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन छात्र सच को अच्छी तरह समझते हैं।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू में प्रशासनिक व अकादमिक समन्वय पर जोर, कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने की दो महत्वपूर्ण बैठकें

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रशासनिक और अकादमिक संभागों के साथ नियमित बैठक और संवाद को

प्रतियोगिता में परिणाम से अधिक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण – कुलपति डॉ राजीव मनोहर

DSPMU के प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन, 39वें AIU यूथ फेस्टिवल में कई श्रेणियों में जीते सम्मान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने AIU

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक