वेक्टर जनित रोगों के नियंत्रण को लेकर मेडिकल अधिकारियों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण

वेक्टर जनित रोग
Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ : जिले में वेक्टर जनित रोगों की पहचान, उपचार एवं निगरानी व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेडिकल अधिकारियों के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य मलेरिया, डेंगू, कालाजार एवं लिम्फेटिक फाइलेरियासिस के प्रभावी नियंत्रण हेतु चिकित्सकीय एवं कार्यक्रमात्मक क्षमताओं को मजबूत करना था।

प्रशिक्षण सत्र के दौरान मेडिकल अधिकारियों को नवीनतम राष्ट्रीय दिशानिर्देशों, शीघ्र निदान, उपचार प्रोटोकॉल तथा गंभीर मामलों में संदर्भण व्यवस्था की जानकारी दी गई। साथ ही निगरानी प्रणाली को सुदृढ़ करने, प्रकोप की तैयारी, एचएमआईएस के माध्यम से समयबद्ध एवं सटीक प्रतिवेदन, सक्रिय रोगी खोज तथा सामूहिक औषधि वितरण गतिविधियों में क्षेत्रीय टीमों के साथ बेहतर समन्वय पर विशेष जोर दिया गया।

जिला स्वास्थ्य पदाधिकारियों ने कहा कि स्वास्थ्य संस्थानों एवं समुदाय स्तर पर समय पर निदान, उचित उपचार तथा भीवीडी नियंत्रण गतिविधियों के प्रभावी पर्यवेक्षण में मेडिकल अधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। चिकित्सकों की सक्रिय सहभागिता से वेक्टर जनित रोगों के नियंत्रण एवं उन्मूलन के लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।

प्रशिक्षण कार्यक्रम सिविल सर्जन, जिला भीवीडी पदाधिकारी तथा डीब्ल्यूएचओ जोनल समन्वयक की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और