उधवा:पश्चिम बंगाल के एक युवती को शादी के प्रलोभन देकर यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर पीड़िता ने राधानगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। आवेदन के अनुसार प्रीति चौधरी 21 वर्ष ग्राम टाउनशिप थाना वैष्णवनगर जिला मालदा पश्चिम बंगाल की निवासी है जबकि उनके दादा के ससुराल उत्तर बेगमगंज मिस्त्रीटोला जिला साहेबगंज झारखंड में है। रिलेशन रहने के कारण आना-जाना लगा रहता था। इसी बीच करीब एक वर्ष पूर्व में अपना रिलेशन का घर गया था, तभी उसी गांव का एक लड़का शिवा मंडल से मेरी सम्पर्क हुआ। फ़ोन से दोनों का बातचीत होने लगा। इसी क्रम में लगभग एक 1 वर्ष तक पीड़ित के साथ प्यार किया। इसी दौरान एक वर्ष के अंदर शादी का प्रलोभन देकर उनके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाया। शादी का आशा देते रहा इसी बीच विगत 18 सितबंर को शिवा मंडल उक्त लड़का झारखंड बुलाया। पीड़ित के अनुसार वह अपने दादा के ससुराल तारा पद चौधरी के घर गया।उक्त लड़का घुमाने का बहाना बनाकर अपना साथ किसी अंजान जगह पर ले गया व इच्छा के विरुद्ध जबरन शारीरिक संबंध बनाया। भय दिखाकर कहा कि किसी को बताया तो इसका बुरा अंज़ाम भुगतना होगा। पीड़िता ने पुलिस से कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश
रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे




