शुभ योगों के साथ मनाया जाएगा इस बार रक्षाबंधन, बहनें पूरे दिन बांध सकेंगी राखी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची: इस वर्ष रक्षाबंधन का पर्व विशेष ज्योतिषीय संयोगों के कारण और भी अधिक शुभ और फलदायी माना जा रहा है। श्रावण मास की पूर्णिमा दो तिथियों में विभाजित होने के कारण इस बार व्रत की पूर्णिमा 8 अगस्त को, जबकि रक्षाबंधन 9 अगस्त, शनिवार को मनाया जाएगा। रक्षाबंधन के दिन कई शुभ योग बन रहे हैं—श्रवण नक्षत्र, आयुष्मान योग, सौभाग्य योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और जयद योग। इसके साथ ही गुरु-शुक्र की युति और चंद्रमा का शनि की राशि कुंभ में होना इस दिन को विशेष बना रहा है। विशेष बात यह है कि इस दिन बहनें सूर्योदय के बाद पूरे दिन भाइयों को राखी बांध सकेंगी। शनिवार के दिन श्रवण नक्षत्र का होना भी अत्यंत पूजनीय माना जाता है। रांची के बाजारों में रक्षाबंधन की तैयारियां जोरों पर हैं। अपर बाजार, लालपुर, डोरंडा और मेन रोड की दुकानों में विभिन्न प्रकार की राखियों की रौनक देखने को मिल रही है। इस बार भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण की छवियों वाली राखियों की मांग अधिक है। इसके अलावा खादी, बांस और चांदी से बनी राखियां भी ग्राहकों को लुभा रही हैं। राखियों की कीमत 5 रुपये से लेकर 500 रुपये तक है। इस बार रक्षाबंधन केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि एक विशेष ज्योतिषीय उत्सव भी है, जिसमें बहनें पूरे दिन भाई की कलाई पर राखी बांधकर उनके जीवन की मंगलकामना करेंगी।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और