संजय झा ने राहुल पर कसा तंज, बोले- टाइटल चोरी करके कोई जननायक नहीं बन जाता

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पटना : बिहार में राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा के बीच जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। वहीं सोशल मीडिया पर राहुल को जननायक बताने वाली पोस्ट को लेकर तंज कसा है। संजय झा ने कहा कि टाइटल चोरी करके कोई जननायक नहीं बन जाता। सोमवार को उन्होंने एक्स पोस्ट पर लिखा कि बिहार की जनता के दिल में बसे जननायक सिर्फ कर्पूरी ठाकुर हैं। यह बात किसी से छिपी नहीं है, कि दलितों-पिछड़ों की बुलंद आवाज बने कर्पूरी ठाकुर को कांग्रेस ने न तो जीवनकाल में कभी सम्मान दिया और न ही उनके देहांत के बाद। गैर-कांग्रेसी दलों के समर्थन से वर्ष 1970 में जब कर्पूरी ठाकुर बिहार के पहले गैर-कांग्रेसी मुख्यमंत्री बने, तब भी कांग्रेस आलाकमान ने उनकी सरकार को गिराने के लिए तमाम हथकंडे अपनाये। इससे पहले ही जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष ने 2005 में नीतीश कुमार की न्याय यात्रा की फोटो शेयर करके राहुल गांधी को घेरा था। उन्होने कहा कि इस समय जो लोग संविधान की किताब लेकर बिहार में घूम रहे हैं, क्या वे प्रदेश की जनता को बताएंगे कि कांग्रेस ने संविधान को ताक पर रख कर 2005 में जनादेश की हत्या क्यों की थी? और इसके लिए बिहार की जनता तथा अभूतपूर्व विधायकों से माफी मांगेंगे?

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और