.झारखंड के लोगों के लिए खुशखबरी है। मानसून अब जल्द ही आने वाला है। मौसम विभाग का कहना है कि 16 से 18 जून के बीच मानसून झारखंड में प्रवेश कर जाएगा। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, इस बार मानसून की स्थिति बेहतर रहने की उम्मीद है और पूरे राज्य में अच्छी बारिश हो सकती है। आनंद ने बताया कि मानसून 16 जून तक ओडिशा पहुंच सकता है14 जून से झारखंड के कई इलाकों में गरज के साथ बारिश शुरू हो जाएगी। 16 से 18 जून के बीच राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है. साथ ही, तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की भी आशंका है। मौसम विभाग ने 14 जून से पूरे राज्य में येलो अलर्ट जारी कर दिया है।पिछले साल झारखंड में मानसून 21 जून को आया था। इस बार मानसून थोड़ा पहले आ रहा है। इससे किसानों को काफी फायदा होगा
