संथाल के सियासी पिच पर बीजेपी के दो दिग्गज नेता दे रहे है धार, इरफान बोलें दाल थोड़े ही गलने देंगे

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

दुमका :  बाबूलाल मरांडी और रघुवर दास संथाल परगना क्षेत्र में पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत धार करने और जनता तक अपनी बातें पहुंचाने में जुटे हैं. एक तरफ रघुवर दास कल शनिवार को दुमका पहुंचे और फिर पाकुड़ जिला के लिट्टीपाड़ा,  जामताड़ा में जाकर  जन चौपाल का आयोजन कर रहे है . वहीं, रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधानसभा में बरहेट प्रखंड में जन चौपाल आयोजित किया . इधर  बाबूलाल मरांडी भी आज रविवार को दुमका पहुंचे और यहां अग्रसेन भवन में कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लिया. दोनों नेता दुमका परिसदन में ठहरे हुए हैं. जहां उनकी मुलाकात भी हुई. काफी देर तक  अपने कार्यक्रमों के अलावा विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की. पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास पहले ही  जनजातीय समुदाय को लेकर चिंता जताई है .  कहा कि झारखंड में जनजातीय समुदाय की स्थिति काफी दयनीय हो चुकी है.हेमंत सरकार अपने वोट बैंक के खातिर इसे पीछे धकेल दिया है . हालांकि झारखंड में किसी तरह का कोई चुनावी माहौल नहीं है. इसके बावजूद बीजेपी पसीना बहा रही है । इसके पीछे जनजातीय समुदाय  के बीच बीजेपी अपना संदेश पहुंचना चाह रही है . इस दौरे के लिए जेएमएम के केन्द्रीय उपाध्यक्ष सह दुमका के सांसद नलिन सोरेन का कहना है कि बीजेपी का कोई एजेंडा सेट नहीं होने वाला है .इसको लेकर राजनीति भी तेज हो गई है. स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने रघुवर दास के संथाल दौरे और आदिवासियों के बीच चौपाल लगाने पर तंज कसा है. मंत्री इरफान अंसारी ने कहा है कि रघुवर दास संथाल में अपनी पहचान नहीं बना पाएंगे. अब इनकी दाल नहीं गलने देंगे .दरअसल है पूर्व दो मुख्यमंत्री रघुवर दास , बाबूलाल मरांडी  लगातार संथाल का दौरा कर रहे हैं. वे आदिवासियों के बीच जाकर चौपाल लगा रहे हैं और आदिवासियों को जागृत कर रहे हैं. इस दौरे से कहीं न कहीं राजनीति भी गरमा गई है

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू में प्रशासनिक व अकादमिक समन्वय पर जोर, कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने की दो महत्वपूर्ण बैठकें

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रशासनिक और अकादमिक संभागों के साथ नियमित बैठक और संवाद को

प्रतियोगिता में परिणाम से अधिक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण – कुलपति डॉ राजीव मनोहर

DSPMU के प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन, 39वें AIU यूथ फेस्टिवल में कई श्रेणियों में जीते सम्मान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने AIU

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक