संविधान बचाओ रैली : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने केंद्र पर साधा निशाना,  कहा – संवैधानिक संस्थाएं इशारे के कठपुतली की तरह नचा रही है 

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
दुमकाः झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का कहना है कि आज केंद्र सरकार द्वारा लोगों के संवैधानिक शक्तियों को छीना जा रहा है. ईडी, सीबीआई, चुनाव आयोग जैसी जो संवैधानिक संस्थाएं हैं उसे अपने इशारे पर कठपुतली की तरह नचा रही है. कांग्रेस पार्टी इसका पुरजोर विरोध कर रही है.

केंद्र सरकार के इस रवैये के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के द्वारा संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया जा रहा है. राज्य स्तर से लेकर इसे जिला स्तर और वहां से फिर विधानसभा स्तर के साथ डोर टू डोर कैंपेन चलकर आम जनता को यह बताने का प्रयास किया जाएगा कि आपका जो अधिकार है उसे समाप्त किया जा रहा है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा आरएसएस की यह सरकार सिर्फ चंद पूंजीपतियों के हित में काम कर रही है, उन्हें आम लोगों के हित से कोई लेना देना नहीं है. उन्होंने यह बयान आज दुमका में दिया है. कांग्रेस के द्वारा सोमवार को संविधान बचाओ रैली के तहत एक आमसभा का आयोजन किया गया. इसमें झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह प्रभारी डॉ. श्रीवेल्ला प्रसाद, विधायक प्रदीप यादव, पार्टी नेता बंधु तिर्की, फुरकान अंसारी प्रदीप बालमुचू मौजूद रहे. इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए झारखंड प्रेदश कांग्रेस कमेटी के सह प्रभारी डॉ. श्रीवेल्ला प्रसाद ने कहा कि केंद्र सरकार पहले जातिगत जनगणना नहीं कराना चाहती थी. वह इसके विरोध में थी लेकिन हमारे नेता राहुल गांधी के लगातार प्रयास के बाद यह संभव हुआ है.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू में प्रशासनिक व अकादमिक समन्वय पर जोर, कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने की दो महत्वपूर्ण बैठकें

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रशासनिक और अकादमिक संभागों के साथ नियमित बैठक और संवाद को

प्रतियोगिता में परिणाम से अधिक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण – कुलपति डॉ राजीव मनोहर

DSPMU के प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन, 39वें AIU यूथ फेस्टिवल में कई श्रेणियों में जीते सम्मान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने AIU

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक