सत्ता पक्ष पर भड़के चंपाई, तो क्या रेपिस्ट को इनाम देगी झारखंड सरकार ?

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता चंपाई सोरेन ने राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए चंपई सोरेन ने कहा कि बोकारो से एक आपराधिक वारदात की सूचना मिली है, जिसमें एक मुस्लिम व्यक्ति (अब्दुल) द्वारा एक आदिवासी महिला का बलात्कार करने की कोशिश की गई. महिला द्वारा शोर मचाने पर लोग जुट गए और महिला को बचाने के क्रम में उस रेपिस्ट के साथ हाथापाई हुई. पुलिस के अनुसार, बाद में उसकी मृत्यु हो गई. आत्मरक्षा का अधिकार हर किसी को है और ऐसे अपराधियों से किसी को भी सहानुभूति नहीं होनी चाहिए.

लेकिन अगले दिन, झारखंड के एक मंत्री ने बेशर्मी की सारी हदें पार करते हुए, उस रेपिस्ट को विक्टिम साबित करने की कोशिश की. उन्होंने उस बलात्कारी के परिवार के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से 1 लाख, मुख्यमंत्री की ओर से 1 लाख तथा सरकार की ओर से 4 लाख की सहायता राशि एवं स्वास्थ्य विभाग में नौकरी देने की घोषणा की.

चंपाई सोरेन ने आगे कहा कि यह कैसी राजनीति है? क्या वोट बैंक के लिए सरकार इस स्तर तक गिर सकती है कि वो आदिवासी समाज की महिला का रेप करने वाले को इनाम देगी? क्या इस से रेपिस्टों को प्रोत्साहन नहीं मिलेगा? क्या हमारी बेटियाँ अब ज्यादा असुरक्षित नहीं हो जायेंगी? क्या उस महिला को आत्मरक्षा का अधिकार नहीं था? किसी भी व्यक्ति द्वारा कानून को हाथ में लेना गलत है, और कानून उस दिशा में अपना काम करेगा, लेकिन एक रेपिस्ट के पक्ष में खड़ी इस सरकार ने सभी झारखंडियों का सिर शर्म से झुका दिया है. क्या यही दिन देखने के लिए अलग झारखंड राज्य बनाया गया था? जागो आदिवासियों, जागो !

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और