सबकी योजना सबका विकास के द्वितीय बैच का दूसरे दिन भी प्रशिक्षण दिया गया

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ : मंगलवार को पाकुड़, लिट्टीपाड़ा, महेशपुर एवं पाकुड़िया प्रखंड के सभागार भवन में सबकी योजना सबका विकास अभियान (जीपीडीपी) 2024 के निमित ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन प्रशिक्षण दिया गया।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला-सह -प्रखंड संसाधन दल द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।

पाकुड़ प्रखंड में मुखिया मास्टर ट्रेनर पूर्णेंदु सरकार, प्रखंड समन्वयक-सह-मास्टर ट्रेनर आनंद प्रकाश, मास्टर ट्रेनर अथर जमील, कनीय अभियंता सुमन कुमार, महेशपुर प्रखंड में मुखिया मास्टर ट्रेनर जॉन जंतु सोरेन, मास्टर ट्रेनर शोराब अली, सुमन कुमार, लिट्टीपाड़ा प्रखंड के मास्टर ट्रेनर प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी कमल पहाड़िया, प्रखंड समन्वयक-सह-मास्टर ट्रेनर अभिषेक गोंड एवं आकांक्षी फेलो वंदना कुमारी एवं पाकुड़िया प्रखंड में मुखिया मास्टर ट्रेनर सालोमी बेसरा, मास्टर ट्रेनर सायेम अख्तर द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।

उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रखंड संसाधन दल सहित मास्टर प्रशिक्षकों ने सभी पंचायत सचिव, दो वार्ड सदस्य (प्रति पंचायत) वी०पी०आर०पी० की एक सदस्य, स्वास्थ्य सहिया,जल सहिया,आंगनबाड़ी सेविका एवं पंचायत सहायक को दूसरे दिन का प्रशिक्षण दिया गया।

मास्टर ट्रेनर के द्वारा बताया गया कि पंचायतों की ग्रामीण भारत के परिवर्तन में राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर प्रमुख योजनाओें के प्रभावी और कुशल कार्यान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका है। 2025-26 के लिए सबकी योजना सबका विकास (जीपीडीपी) तैयार करने हेतु जन योजना चलाये चलाने के उद्देश से तहत ग्रामसभा को सशक्त बनाने के लिए ग्रामसभा के जरिए ही योजनाओं के चयन की जानकारी दी गई। पंचायत स्तर ग्रामसभा के माध्यम से योजनाओं का चयन किया जाना है। जिसमें मनरेगा, बाल विकास,15 वें वित्त, विद्युत, पेयजल, स्वास्थ एवं शिक्षा के साथ 19 विभागों से 15 वें वित्त आयोग के लिए योजनाएं चयनित की जाएगी।

प्रखंड कार्यालय द्वारा यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 06 जनवरी 2025 से 08 जनवरी 2025 तक 3 दिनों तक चलाया जा रहा है। इसमे ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल के सदस्य सभी पंचायत सचिव, दो वार्ड सदस्य (प्रति पंचायत), स्वास्थ्य सहिया, जल सहिया एक वीपीआरपी मेम्बर प्रशिक्षत किये जा रहे हैं जो ग्राम पंचायतों को वित्तीय वर्ष 2025-26 की वार्षिक कार्य योजना बनाने में सक्रिय सहयोग करेंगे।
मंगलवार के सत्र में पी.पी.टी के माध्यम से पंचायत राज व्यवस्था, 15 वित्त आयोग में योजनाओं का कार्यान्वयन मनरेगा, ग्राम सभा के माध्यम से योजनाओं का चयन एवं जीपीडीपी में पेयजल की योजनाओ के चयन की प्रकिया को विस्तार से समझाया। मुखिया मास्टर ट्रेनर द्वारा पंचायत राज व्यवस्था ग्राम सभा की सशक्त बनाने, ग्राम सभा के माध्यम से योजनाओं का चयन एवं जीपीडीपी तैयार करने की विस्तृत जानकारी दी गई।

मौके पर प्रखंड संसाधन दल सहित पंचायत सहजकर्ता दल के सभी सदस्य उपस्थित थें।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और