सबौर प्रखंड में जनता दल यूनाइटेड का प्रखंड स्तरीय सदस्यता अभियान का हुआ शुरुआत

जदयू सदस्यता अभियान
Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर.सबौर प्रखंड जदयू कार्यालय, मौर्या विवाह भवन , जीरो माइल, भागलपुर में जनता दल यूनाइटेड के प्रखंड स्तरीय सदस्यता अभियान 2025-28 का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष ब्रजेश सिंह तथा संचालन जिला प्रवक्ता शैलेन्द्र तोमर ने किया।वरिष्ठ नेत्री कल्याणी शाह ने कहा कि जनता दल यूनाइटेड सामाजिक न्याय, समावेशी विकास और सुशासन की विचारधारा के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है। सदस्यता अभियान 2025–28 का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करना, नए एवं युवाओं को पार्टी से जोड़ना है।कार्यक्रम का संचालन कर रहे जिला प्रवक्ता शैलेन्द्र तोमर ने कहा कि सदस्यता अभियान किसी भी राजनीतिक संगठन की रीढ़ होता है।अधिक से अधिक आम नागरिकों, युवाओं, महिलाओं एवं समाज के सभी वर्गों को पार्टी की सदस्यता दिलाकर संगठन को सशक्त बनाया जाएगा।वरिष्ठ नेता महेश यादव ने कहा कि जदयू ने हमेशा गरीब, वंचित, पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए कार्य किया है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, कानून-व्यवस्था और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में किए गए कार्यों को जन-जन तक पहुँचाना इस अभियान की प्राथमिकता होगी।कार्यक्रम के दौरान कई लोगों ने जनता दल यूनाइटेड की सदस्यता ग्रहण की और पार्टी की नीतियों एवं सिद्धांतों के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। कार्यकर्ताओं में अभियान को लेकर विशेष उत्साह और जोश देखने को मिला।अंत में सभी उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संकल्प लिया कि वे सदस्यता अभियान 2025–28 को घर-घर तक पहुँचाकर ऐतिहासिक रूप से सफल बनाएंगे तथा संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर पार्टी के नाथनगर के पूर्व विधायक लक्ष्मीकांत मंडल जी, जिला प्रवक्ता शैलेन्द्र तोमर,विधानसभा प्रभारी अरविंद कुमार, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह , मनोज कुमार मंडल एवं दिवाकर राय , जिला कार्यालय प्रभारी प्रदीप सिंह , जिला सचिव संयुक्ता सिन्हा , प्रखंड उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह जी एवं पूनम देवी , अनुसूचित जाति प्रखंड अध्यक्ष राजदेव पासवान , युवा प्रखंड अध्यक्ष संदीप कुमार , व्यवसायिक प्रकोष्ठ प्रखंड अध्यक्ष दिगंबर प्रसाद , प्रखंड मीडिया प्रभारी कुशेश्वर प्रसाद , पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह , शिव कुमार मंडल , भैरव कुमार , चंदन कुमार सिंह , पंकज पासवान के साथ-साथ प्रखंड एवं पंचायत स्तर के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में संगठन को और मजबूत करने के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और