सरकारी सेवाएं पहुंचीं गांव-गांव, सेवा का अधिकार सप्ताह में रिकॉर्ड आवेदन, त्वरित निपटारे से हेमंत सरकार का बढ़ा भरोसा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : हेमंत सरकार के ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ के पहले चरण का शुक्रवार को समापन हो गया। 21 से 28 नवंबर तक पूरे राज्य की पंचायतों में लगे शिविरों में भारी भीड़ उमड़ी। शुक्रवार शाम 5 बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, कुल 12,35,468 आवेदन मिले, जिनमें से 5,42,359 आवेदनों का निपटारा कर दिया गया है, जबकि 6,93,109 आवेदन लंबित हैं, जिनके निष्पादन के लिए प्रक्रिया जारी है। शिविरों में मुख्य रूप से जाति, निवासी, आय, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, नया राशन कार्ड, भूमि मापी, सामाजिक सुरक्षा पेंशन समेत कई सेवाओं के आवेदनों का ऑन-द-स्पॉट निपटारा किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने इन सेवाओं का लाभ उठाया, जिससे पंचायत स्तर पर अभूतपूर्व गतिविधि और उत्साह देखने को मिला। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मोबाइल संदेश के माध्यम से कहा कि 21 से 28 नवंबर के बीच आयोजित ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ का उद्देश्य आम जनता को अधिकार और योजनाओं का लाभ उनके गांव और द्वार तक पहुंचाना था। उन्होंने कहा कि अबुआ सरकार का संकल्प है कि बिना दौड़-भाग और बिना किसी परेशानी के हर नागरिक को उसका हक सीधे हाथ में मिले।

सरकार का दावा है कि यह अभियान ग्रामीणों को सरकारी सेवाओं से जोड़ने और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करने में एक बड़ी पहल साबित हुआ है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और