सरदार पटेल की 150वीं जयंती: बीजेपी सभी जिलों में निकालेगी पदयात्रा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची। भारत सरकार के युवा कार्य विभाग के तत्वाधान में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्षगांठ के अवसर पर “सरदार@150 यूनिटी मार्च एक भारत, आत्मनिर्भर भारत अभियान” का आयोजन किया जा रहा है। यह राष्ट्रव्यापी जन अभियान सरदार पटेल की अमर विरासत और एकीकृत भारत के उनके दृष्टिकोण को समर्पित होगा। कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू ने बताया कि यह पदयात्रा कार्यक्रम सरदार पटेल के जन्मस्थान करमसद (गुजरात) से प्रारंभ होकर एकता नगर (स्टैच्यू ऑफ यूनिटी) तक पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जनभागीदारी के माध्यम से सशक्त करने का प्रयास है। श्री साहू ने कहा, “सरदार पटेल के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। आज प्रधानमंत्री मोदी उनके आदर्शों को आगे बढ़ाते हुए ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के लक्ष्य को सिद्धि की दिशा में अग्रसर कर रहे हैं।” प्रदेश में पदयात्रा अभियान की रूपरेखा बताते हुए उन्होंने कहा कि 31 अक्टूबर से 25 नवंबर तक यह कार्यक्रम सभी जिलों में आयोजित होगा। हर लोकसभा क्षेत्र में तीन दिनों तक प्रतिदिन 10 किलोमीटर की पदयात्रा की जाएगी। इस दौरान स्वच्छता अभियान, योग शिविर, नशा मुक्ति जागरूकता, युवा संपर्क अभियान, निबंध और वाद-विवाद प्रतियोगिताएं भी होंगी। कार्यक्रम का संचालन सांसदगणों के नेतृत्व में माई भारत, नेहरू युवा केंद्र, एनएसएस जैसे संगठनों द्वारा किया जाएगा। यात्रा के प्रत्येक पड़ाव पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा। कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय ने बताया कि यह ऐतिहासिक यात्रा देश की युवा पीढ़ी को नई प्रेरणा देगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर यात्रा के चार प्रवाह होंगे । गंगा प्रवाह (दिल्ली से), यमुना प्रवाह (जयपुर से), नर्मदा प्रवाह (नागपुर से), गोदावरी प्रवाह (मुंबई से)। सभी प्रवाह आनंद में मिलकर आगे केवड़िया (एकता नगर) पहुंचेंगे, जहां स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के समक्ष इस राष्ट्रीय पदयात्रा का समापन होगा।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू में प्रशासनिक व अकादमिक समन्वय पर जोर, कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने की दो महत्वपूर्ण बैठकें

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रशासनिक और अकादमिक संभागों के साथ नियमित बैठक और संवाद को

प्रतियोगिता में परिणाम से अधिक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण – कुलपति डॉ राजीव मनोहर

DSPMU के प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन, 39वें AIU यूथ फेस्टिवल में कई श्रेणियों में जीते सम्मान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने AIU

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक