सरना धर्मकोड पर मचा सियासी घमासान, बीजेपी और जेएमएम आमने-सामने

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
रांची। सरना आदिवासी धर्म कोड को लेकर एक बार फिर छिड़े सियासी घमासान के बीच सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने भाजपा को निशाने पर लिया है। पार्टी महासचिव सह प्रवक्ता विनोद पांडेय ने भाजपा नेताओं से पूछा है कि आदिवासियों के लिए विधानसभा से सर्वसम्मति से पारित सरना आदिवासी धर्म कोड को कब मान्यता मिलेगी? पांडेय ने आरोप लगाया कि भाजपा ने हमेशा आदिवासियों की मांगों को दरकिनार किया है। झारखंड के हित से भाजपा का कोई सरोकार नहीं है। भाजपा नेताओं की नजर आदिवासियों की जमीन पर है। वे इसे लूटकर अपने कारपोरेट मित्रों को देना चाहते हैं, लेकिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार में यह संभव नहीं है।  भाजपा को राज्य की जनता नकार चुकी है। भाजपा नेताओं की चाल लोग समझ चुके हैं। सरना कोड को लेकर भाजपा भ्रम फैला रही है। 11 वर्षों से केंद्र में भाजपा का शासन है। भाजपा के नेताओं को इसपर रुख स्पष्ट करना चाहिए और केंद्र सरकार पर विधेयक को मंजूरी देने के लिए दबाव बनाना चाहिए।  भाजपा को राज्य की जनता नकार चुकी है। भाजपा नेताओं की चाल लोग समझ चुके हैं। सरना कोड को लेकर भाजपा भ्रम फैला रही है। 11 वर्षों से केंद्र में भाजपा का शासन है। भाजपा के नेताओं को इसपर रुख स्पष्ट करना चाहिए और केंद्र सरकार पर विधेयक को मंजूरी देने के लिए दबाव बनाना चाहिए।  भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता ने प्रदेश मुख्यालय में एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि सरना धर्म कोड के मुद्दे पर कांग्रेसहै। यूपीए की सरकार में तत्कालीन आदिवासी कल्याण मंत्री वी किशोर चंद्रदेव ने 11 फरवरी, 2014 को सरना धर्म कोड को अव्यवहारिक बताते हुए खारिज कर दिया था। आदिवासी कल्याण मंत्री किशोर चंद्र देव ने यह भी कहा था कि ऐसी मांग को मानने से दूसरे धर्म से भी मांग आ सकती है। जब दोनों दल केंद्र में सत्ता में थे तो इसे खारिज किया था। आज केंद्र में सत्ता से बाहर है तो इस पर आंदोलन करने की बात कर रहे हैं। जनता इनकी सारी चालबाजियों को समझती है। कांग्रेस और झामुमो ने बेशर्मी की सारी सीमाओं को तोड़ दिया है। दोनों दल आंदोलन और धरना प्रदर्शन की बातें कर रहे हैं। सर्वप्रथम इन दोनों दलों को सरना आदिवासी समाज से अपने कुकृत्य के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगना चाहिए। कांग्रेस ने 50 वर्षों से ज्यादा समय तक देश में शासन किया। झामुमो भी लंबे समय तक इनकी पिछलग्गू बनी रही, लेकिन आदिवासी हित में कोई कार्य नहीं किया। झामुमो और कांग्रेस किस मुंह से आंदोलन की बात कर रहे हैं, ये समझ से परे है। प्रेस वार्ता में रांची महानगर के मंत्री अजीत भगत, एसटी मोर्चा के महानगर महामंत्री अशोक मुंडा, महिला मोर्चा की मीडिया सह प्रभारी सोनी हेंब्रम उपस्थित थे।
kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू में प्रशासनिक व अकादमिक समन्वय पर जोर, कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने की दो महत्वपूर्ण बैठकें

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रशासनिक और अकादमिक संभागों के साथ नियमित बैठक और संवाद को

प्रतियोगिता में परिणाम से अधिक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण – कुलपति डॉ राजीव मनोहर

DSPMU के प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन, 39वें AIU यूथ फेस्टिवल में कई श्रेणियों में जीते सम्मान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने AIU

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक