पाकुड़ : नववर्ष के मौके पर झारखंड राज्य प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ के नेताओं ने पाकुड़ विधायक निशात आलम से उनके इस्लामपुर स्थित आवास पर मुलाकात कर नववर्ष की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। संघ के जिला कोषाध्यक्ष नसीम अहमद, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष इब्राहिम आलम ने संघ के प्रदेश अध्यक्ष शेख सिद्दीक के असामयिक निधन की सूचना देते हुए बताया कि अनुकम्पा को लचीला करने की आवश्यकता है। अनुकंपा नियमावली इतना पैचिदा है जिसके वजह से आश्रितों को अनुकंपा का लाभ नहीं मिल पाता है।
वर्ष 2021 से अभी तक दर्जनों सहायक अध्यापकों का असामयिक निधन हो चुका है लेकिन किसी भी परिजनों को अनुकंपा का लाभ नहीं मिल पाया है।
अनुकंपा के तहत नियुक्ति को सरल बनाने का आग्रह किया।
वहीं वेतनमान पर विस्तृत चर्चा किए। चर्चा के दरमियान विधायक महोदया ने भी माना कि मानदेय में वृद्धि होनी चाहिए। कहा कि जब एक ड्राइवर को 30 हजार मिल रहा है तो आप लोग तो 20 वर्षों से अपना काम कर रहे हैं तो आप लोग को और अधिक मिलना चाहिए। इस मुद्दे पर उन्होंने मुख्यमंत्री से बात करने का भरोसा दिलाया।

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश
रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे




