चतरा। सांसद कालीचरण सिंह ने झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को गुलदस्ता भेंट कर नववर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुलाकात सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई। भेंट के दौरान सांसद ने चतरा लोकसभा क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं की जानकारी राज्यपाल को दी। सांसद ने स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति की ओर भी ध्यान दिलाया। कई प्रखंडों में चिकित्सकों और संसाधनों की कमी है। जिससे आम जनता को इलाज के लिए दूर जाना पड़ता है। शिक्षा व्यवस्था में भी शिक्षकों की कमी और विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं के अभाव का मुद्दा उठाया गया।

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश
रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे




