सांसद ढुल्लू महतो जमीन विवाद मामले बरी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

धनबाद। धनबाद सांसद ढुल्लू महतो को बाघमारा स्थित चिटाही धाम रामराज मंदिर से जुड़े बहुचर्चित जमीन विवाद मामले में बड़ी राहत मिली है। एमपी-एमएलए की विशेष अदालत ने शनिवार को उन्हें सभी आरोपों से बाइज्जत बरी कर दिया है। यह मामला बाघमारा स्थित चिटाही धाम रामराज मंदिर परिसर में दुकान लगाने को लेकर हुए विवाद से जुड़ा था। मंदिर के सामने दुकान नहीं लगाने देने को लेकर स्थानीय एक परिवार ने सांसद पर जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। मामला न्यायालय में विचाराधीन था, जिसकी सुनवाई के बाद शनिवार को विशेष अदालत ने सांसद ढुल्लू महतो को आरोपमुक्त कर दिया। अदालत के निर्णय के बाद प्रतिक्रिया देते हुए सांसद ढुल्लू महतो ने कहा- “मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा था। मुझ पर राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित होकर झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया था। आज सच्चाई की जीत हुई है और मैं इसके लिए अदालत का आभार प्रकट करता हूं।”

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और