सांसद मनीष जायसवाल ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात, सांसद तीर्थ दर्शन के लिए दिया आमंत्रण

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हजारीबाग : सांसद मनीष जायसवाल ने रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  महाराज से उनके लखनऊ स्थित कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान सांसद जायसवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आगामी 29 जून 2025 से हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में प्रारंभ हो रहे उनके महत्वाकांक्षी योजना ‘सांसद तीर्थ दर्शन’ अभियान के शुभारंभ- सह- प्रथम जत्थे के रवानगी कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति के लिए सादर आमंत्रित किया। सांसद मनीष जायसवाल ने सीएम योगी आदित्यनाथ को स्मरण कराया की उन्होंने बीते झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान बड़कागांव में हुए उनके चुनावी सभा से लोगों से उत्तर प्रदेश के धार्मिक स्थलों में आने का आह्वान किया था। उन्हीं से प्रेरित होकर उन्होंने इस कार्यक्रम की शुरुआत की है ताकि क्षेत्र के बुजुर्गों को सम्मान के साथ तीर्थ दर्शन कराया जा सके। इस तीर्थ यात्रा के तहत उत्तर प्रदेश के ही चार प्रमुख तीर्थ स्थल जिसमें वाराणसी, प्रयागराज (संगम), विंध्याचल और अयोध्या दर्शन कराया जाना है। इस योजना की शुरुआत 29 जून 2025 को हजारीबाग के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल नृसिंह स्थान परिसर से होना तय है। सांसद मनीष जायसवाल और सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के दौरान झारखंड राज्य की वर्तमान राजनीतिक स्थिति सहित अन्य समसामयिक विषयों पर भी उनसे बीच विस्तृत और सार्थक चर्चा की। उक्त आशय की जानकारी हजारीबाग सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने दी। 

 

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू में प्रशासनिक व अकादमिक समन्वय पर जोर, कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने की दो महत्वपूर्ण बैठकें

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रशासनिक और अकादमिक संभागों के साथ नियमित बैठक और संवाद को

प्रतियोगिता में परिणाम से अधिक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण – कुलपति डॉ राजीव मनोहर

DSPMU के प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन, 39वें AIU यूथ फेस्टिवल में कई श्रेणियों में जीते सम्मान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने AIU

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक