साजिश के तहत बसाया जा रहा बांग्लादेशी घुसपैठिए व रोहिंग्या मुसलमान, योगी आदित्यनाथ

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

उधवाराजमहल व आसपास के क्षेत्र में बांग्लादेशी घुसपैठिए व रोहिंग्या मुसलमानों को साजिश के तहत बसाया जा रहा है। जैसे उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार होने के कारण न तो वहां घुसपैठिए हैं ना कोई गौ हत्या करने का साहस कर सकता है। वे सोमवार को प्रखंड क्षेत्र के पड़रिया पंचायत के मुरली मैदान में राजमहल सीट से भाजपा प्रत्याशी अनंत कुमार ओझा के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बंटेंगे तो कटेंगे एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे। 500 साल पहले बंटे थे तो हम कटे थे। अब समय एक जूट होने का है। यूपी में बेटियों पर हाथ डालने का दुस्साहस कोई नहीं कर सकता है। वहां अगर किसी ने घुसपैठ की कोशिश की, बेटियों पर हाथ डाला, गौ हत्या की तो मान कर चलिए की यमराज के घर के लिए उसका टिकट कट गया। यह काम सिर्फ भाजपा ही कर सकता है। झारखंड में एनडीए की सरकार बनते ही इन सबों को लात मार कर बाहर करने का काम किया जाएगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जहां-जहां भाजपा शासित राज्य में डबल इंजन की सरकार है वहां विकास की नदी बह रही है। विकास ही विकास हो रहा है। इसलिए झारखंड में भी एनडीए की सरकार बनाकर डबल इंजन की सरकार बनाएं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हाथ को मजबूत करें। बीते पांच सालों में झामुमो, कांग्रेस, राजद गठबंधन की सरकार ने झारखंड को लुटने का काम किया है। झारखंड को अब ऐसी भ्रष्ट सरकार से मुक्त करना है। उन्होंने हेमंत सोरेन पर हमला करते हुए कहा कि हेमंत दादा आपके मंत्री के नौकर घर से नोटों का पहाड़ मिलता है। कांग्रेस सांसद के घर से करोड़ों रुपए बरामद होता है। यह रुपए केंद्र की मोदी सरकार विकास के लिए झारखंड में भेजती है, लेकिन हेमंत सरकार के लोगों ने उसको लूटने का काम किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा के घोषणा पत्र का जिक्र करते हुए सरकार बनने के बाद गोगो दीदी योजना के तहत प्रत्येक महिलाओं को 2100 रुपए, आवास योजना के तहत 21 लाख में आवास बनाने का लक्ष्य और मुफ्त बालू देने, युवकों को 2000 मासिक बेरोजगारी भत्ता सहित घोषणा पत्र के सभी संकल्पना को विस्तार पूर्वक बताया। उन्होंने कहा कि झारखंड को विकसित राज्य बनाने के लिए अटल बिहारी वाजपेयी ने जो सपना देखा था उसपर झारखंड मुक्ति मोर्चा और उनके गठबंधन के साथियों ने पानी फेरने का काम किया है। इन लोगों की गलत नीति के चलते प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर, खनिज संपदा भंडार से भरा झारखंड आर्थिक रूप से पिछड़ गया है। यहां के लोग गरीब के गरीब रह गए हैं क्योंकि उन्हें शासन की योजना व विकास से वंचित किया गया, लेकिन उनके मंत्री के घरों से नोटों का पहाड़ मिल रहे हैं। इन सब को रोकने के लिए झारखंड में भाजपा की डबल इंजन की सरकार जरूरी है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

शिबू सोरेन की सेहत में निरंतर सुधार

रांची झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के स्वास्थ्य में सतत सुधार देखा जा रहा है। दिल्ली के सर

विडंबना इंटर में एडमिशन के लिए भटक रही शहीद पोटो हो की वंशज रश्मि पुरती

चाईबासा 1837 में सेरेंगसिया घाटी में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ हुए कोल विद्रोह के नायक रहे शहीद पोटो हो की वंशज रश्मि पुरती इंटरमीडिएट में

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का किया उद्घाटन

रांची : रांची में नितिन गडकरी ने रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन किया. इसके साथ झारखंड को 6300 करोड़ की 11 NH परियोजनाओं की

साहिबगंज में रेल हादसा : न ड्राइवर ,न गार्ड दौड़ी ट्रेन खड़ी गाड़ी से टकराई, 14 बोगियां हुई बेपटरी

साहिबगंज झारखंड के साहिबगंज जिले के बरहड़वा प्रखंड स्थित बिन्दुवासिनी रैक लोडिंग साइट पर गुरुवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा हो गया. एक मालगाड़ी की