सारंडा जंगल में नक्सलियों के आईईडी धमाके में 11 वर्षीय बच्ची की मौत

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पश्चिमी सिंहभूम: जिले के सारंडा जंगल में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी विस्फोट का खतरा एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ है। मंगलवार सुबह जराईकेला थाना क्षेत्र के दीघा गांव स्थित हिंदकुडी जंगल में सयाल पत्ता तोड़ने गई 11 वर्षीय बच्ची की विस्फोट में मौत हो गई। मृत बच्ची की पहचान दीघा निवासी जयमसीह हेरंज की बेटी सीरिया हेरंज (11 वर्ष) के रूप में की गई है। जानकारी के मुताबिक, सीरिया जंगल में पत्ते तोड़ रही थी, तभी उसका पैर नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी पर पड़ गया। धमाका इतना जोरदार था कि बच्ची के दोनों पैर उड़ गए और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही जराईकेला थाना पुलिस और सीआरपीएफ के जवान घटनास्थल की ओर रवाना हो गए हैं। सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है और आसपास के क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। स्थानीय लोगों में घटना के बाद भय और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जंगलों में छिपे आईईडी बमों की जल्द पहचान कर निष्क्रिय करने की मांग की है ताकि निर्दोष लोगों और वन्यजीवों की जान बचाई जा सके।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और