साल भर के लिए 3000 का फास्टैग पास, 200 टोल तक मान्य, पहले ही दिन मिला जोरदार रिस्पांस

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

डेस्क :  एनएचएआई  ने 15 अगस्त 2025 से पूरे देश के 1,150 राष्ट्रीय राजमार्ग और एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा पर फास्टैग वार्षिक पास सुविधा शुरू कर दी। इस वार्षिक पास को लेकर लोगों में पहले ही दिन जबरदस्त उत्साह देखा गया। लॉन्चिंग के पहले दिन शाम 7 बजे तक लगभग 1.4 लाख लोग  पास खरीदकर सक्रिय हो गए, जबकि टोल प्लाजा पर 1.39 लाख लेन-देन दर्ज किए गए।

एनएचएआई ने यह सुविधा उन सभी गैर-व्यावसायिक वाहनों के लिए शुरू की है जिनमें वैध फास्टैग मौजूद है। वार्षिक पास *3,000 रुपये* का एक बार भुगतान करने पर एक साल तक या 200 टोल क्रॉसिंग तक मान्य रहेगा। पास का सक्रियण आसान है और भुगतान के *दो घंटे* के भीतर इसे *राजमार्ग यात्रा एप* (Highway Yatra App) या *एनएचएआई वेबसाइट* से सक्रिय किया जा सकता है। पास धारकों को एसएमएस के जरिए भी सूचित किया जा रहा है कि टोल शुल्क की कटौती नहीं की गई है।

हर टोल प्लाजा पर अधिकारियों और नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई है ताकि वार्षिक पास उपयोगकर्ताओं को यात्रा में कोई परेशानी न हो। साथ ही, नेशनल हाईवे हेल्पलाइन 1033ल को भी मजबूत किया गया है, और 100 से अधिक नए कर्मचारी जोड़े गए हैं, ताकि शिकायतों और सवालों का तुरंत समाधान किया जा सके।

फास्टैग का इस्तेमाल अब लगभग 98 प्रतिशत वाहनों द्वारा किया जा रहा है और 8 करोड़ से अधिक उपयोगकर्ता इससे जुड़े हुए हैं। इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन प्रणाली में क्रांति लाने के बाद फास्टैग वार्षिक पास सुविधा यात्रियों के अनुभव को और आसान, किफायती और बिना किसी झंझट के बना देगी। बार-बार रिचार्ज कराने की जरूरत समाप्त हो जाएगी और लंबी यात्रा भी अब और आरामदायक हो जाएगी।

एनएचएआई की यह पहल पहले दिन ही लोगों के बीच लोकप्रिय साबित हुई, जिससे स्पष्ट हो गया कि फास्टैग वार्षिक पास से राजमार्ग यात्रा और भी तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक बन सकती है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और