साहिबगंज में रेल हादसा : न ड्राइवर ,न गार्ड दौड़ी ट्रेन खड़ी गाड़ी से टकराई, 14 बोगियां हुई बेपटरी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

साहिबगंज झारखंड के साहिबगंज जिले के बरहड़वा प्रखंड स्थित बिन्दुवासिनी रैक लोडिंग साइट पर गुरुवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा हो गया. एक मालगाड़ी की 14 बोगियां बिना चालक और बिना ब्रेक के तेज रफ्तार से दौड़ती हुई दूसरी खड़ी मालगाड़ी से जा टकराईं. टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक के बाद एक बोगियां पटरी से उतरकर नीचे गिर गईं. सभी बोगियों में गिट्टी लोड थी. इस हादसे में रेलवे को लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है.हादसे में रेलवे को भारी आर्थिक क्षति हुई है. हादसे के दौरान सौभाग्य से कोई मानव हानि नहीं हुई. मालदा डिविजन और साहिबगंज से क्रेन और अन्य मशीनें मंगवाकर बेपटरी बोगियों को हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई है. मालदा डिविजन के ‘डीआरएम सहित वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच जानकारी ली हैं. जांच के बाद नुकसान का आकलन हो पाएगा. रेलवे प्रशासन ने इस हादसे की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रैक के लुढ़कने का कारण तकनीकी खराबी या मानवीय चूक हो सकता है. अधिकारियों का कहना है कि जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. मालदा डिविजन के अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है. रेलवे ट्रैक को जल्द से जल्द सामान्य करने और नुकसान का आकलन करने के लिए टीमें मौके पर काम कर रही हैं.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और