सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ अपने विभिन्न मांगों को लेकर विगत 26 नवंबर से हड़ताल पर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

साहिबगंज: सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ अपने विभिन्न मांगों को लेकर विगत 26 नवंबर से हड़ताल पर है। वही दुमका यूनिवर्सिटी से आए प्रक्षेत्रीय शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ के महासचिव नेतलाल मिर्धा व कार्यकारिणी सदस्य अजय कुमार झा के नेतृत्व में कर्मचारियों ने साहिबगंज कॉलेज प्रशासनिक भवन के सामने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारा लगाए। वहीं जब तक मांगे पूरी नहीं होती है तब तक धरना व तालाबंदी करते रहेंगे , उन्होंने कहां की सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के अंतर्गत कुल 13 इकाई है। जिसमें कुल पद शिक्षकेत्तर कर्मचारियों का 681 है जिसमें कार्यरत मात्र 182 है, विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा कर्मचारियों के साथ हमेशा भेदभाव व्यवहार कर रहे हैं, वर्ष 2016 से सातवां पे कमीशन नहीं दिया जा रहा है। हड़ताल पर जाने से कॉलेज का कार्य प्रभावित है तालाबंदी कारण महत्वपूर्ण परीक्षाएं भी बाधित हो रही है शिक्षक ऑनलाइन क्लास ले रहे हैं। इस मौके पर साहिबगंज कॉलेज संघ के अध्यक्ष रिजवान अंसारी ,सचिव सुमित शर्मा सजेंद्र शर्मा ,सुनील यादव ,किरण कुमारी, करुणेश सिंह, दिनेश कुमार, दिना नाथ सिन्हा,शशि मुर्मू ,संतोष सोरेन, पुष्पराज सिंह, संजीव कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

नामांकन से नतीजे तक खर्च की निगरानी, तीन दौर में होगी प्रत्याशियों की जांच

रांची : निकाय चुनाव के दौरान प्रत्याशियों द्वारा किए जाने वाले चुनाव खर्च पर इस बार राज्य निर्वाचन आयोग की कड़ी निगरानी रहेगी। आयोग ने

यूजीसी के फैसले के खिलाफ सड़क पर उतर कर स्वर्ण महासंघ ने जताया विरोध

पूर्वी सिंहभूम। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के हालिया फैसलों के विरोध में गुरुवार को स्वर्ण महासंघ के आह्वान पर सैकड़ों लोग सड़कों पर उतरे और

झारखंड के 25 वर्षों के सफर को नई दिशा देगा मजबूत और बहुआयामी बजट: मुख्यमंत्री

रांची। झारखंड राज्य 25 वर्षों का सफर तय कर चुका है। ऐसे में इस बार राज्य के लिए मजबूत, संतुलित और बहुआयामी बजट की आवश्यकता

रास्ता बंद किए जाने के विरोध में बार एसोसिएशन का अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

धनबाद। सदर अस्पताल के मार्ग को बंद किए जाने के विरोध में जिला बार एसोसिएशन गुरुवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चला गया। अधिवक्ताओं के पेन