साहिबगंज: ज़िला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में सिदो-कान्हू स्टेडियम में चल रहे सीनियर क्रिकेट लीग टूर्नामेंट के एक मैच में सोमवार को सीएबी रेड बरहरवा बनाम बरहेट वारियर्स क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला गया।
बरहेट वारियर्स ने टॉस जीत पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। सीएबी रेड बरहरवा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में 4 विकेट पर 244 रन बनाए। पीयूष गुप्ता ने शानदार शतक लगाते हुए 109 रन बनाए। ईशु कुमार ने 41, प्रीतम सरकार ने 16 व अमूल ने 11 रनों की पारी खेली। बरहेट वारियर्स के गेंदबाज राहुल ठाकुर ने 2, अमित व उत्तम ने 1-1 विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी बरहेट वारियर्स की टीम 22.2 ओवर में 123 रन बना कर ऑल आउट हो गई। विकास ने 11, अमित ने 19, सचिन ने 18 व विशाल ने 19 रन बनाए। सीएबी रेड बरहरवा के गेंदबाज सन्नी श्रीवास्तव ने 3, पीयूष गुप्ता ने 2, अरबाज, आयुष व रंजन ने 1-1 विकेट लिया। सीएबी रेड बरहरवा ने 121 रनों से जीत दर्ज की। सीएबी रेड बरहरवा के खिलाड़ी पीयूष गुप्ता को मैन ऑफ दी मैच घोषित किया गया। मुख्यातिथि राकेश कुमार रोशन ने पीयूष को मैन ऑफ दी मैच की ट्रॉफी से पुरस्कृत किया। मैच में अंपायरिंग राकेश कुमार रोशन व प्रभाकर सिंह उर्फ गुड्डा एवं स्कोरिंग केएस सौरभ ने किया। मौके पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन सचिव अंकुर सिन्हा, टूर्नामेंट इंचार्ज मो अशफाक आलम, चंदन कुमार, मो जुनैद, आदित्य, सतीश सिन्हा, ग़ोपाल सिंह, सागर सुमन मौजूद थे।

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश
रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे




