सीएम हेमंत सोरेन ने अबुआ दिशोम बजट पोर्टल और मोबाइल ऐप का किया शुभारंभ

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
जट के लिए बेहतरीन सुझाव देकर आप भी हो सकते हैं सम्मानितर्वश्रेष्ठ सुझाव देने वाले तीन लोगों को किया जाएगा सम्मानित रांचीः झारखंड सरकार आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। इसी के तहत सीएम हेमंत सोरेन ने आज 9 जनवरी को झारखंड मंत्रालय में आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट के लिए आम जनता का सुझाव प्राप्त करने हेतु “अबुआ दिशोम बजट पोर्टल तथा मोबाइल ऐप” का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि एक मजबूत राज्य की नींव सिर्फ योजनाओं से नहीं, बल्कि जन-भागीदारी से रची जाती है। इसी विश्वास के साथ राज्य सरकार आम जनता की सहभागिता से राज्य में समावेशी बजट लागू करने की दिशा में सतत प्रयास कर रही है। वित्त विभाग द्वारा तैयार पोर्टल /ऐप और सोशल मीडिया के माध्यम जैसे- व्हाट्सऐप, इंस्टाग्राम, फेसबुक, एक्स आदि से आप 17 जनवरी 2026 तक अपना बहुमूल्य सुझाव दे सकते हैं। बजट निर्माण के लिए आम जनता का सुझाव राज्य को आर्थिक रूप से सशक्त बना सकता है। राज्य सरकार ऐसे तीन सर्वश्रेष्ठ सुझाव देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है। झारखंड मंत्रालय में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अगले वित्तीय वर्ष से पोर्टल के माध्यम से आम जनता से सुझाव प्राप्त करने की कार्रवाई 15 नवंबर से प्रारंभ की जाए, ताकि बजट निर्माण में राज्य के सुदूर क्षेत्रों से भी जन-भागीदारी सुनिश्चित हो सके।
kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और