सेना के सम्मान में कांग्रेस देश भर में ‘जय हिंद सभाओं’ का करेगी आयोजन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रॉंची : झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा आगामी 20 मई से 30 मई 2025 के बीच राज्य के नगर निगम क्षेत्रों में ‘‘जय हिन्द सभा’’ का आयोजन किया जायेगा। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने जय हिन्द सभा के सफल आयोजन के दृष्टिगत प्रदेश के नगर निगम क्षेत्रों में पार्टी नेताओं को प्रभारी नियुक्त किया है।

उक्त आशय की जानकारी देते हुए प्रदेश मीडिया विभाग के चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष  कमलेश ने  बन्ना गुप्ता -मानगो नगर निगम, श्री रवीन्द्र सिंह – आदित्यपुर नगर निगम, सुश्री यशस्विनी सहाय – रांची नगर निगम,  अनुपमा सिंह – चास नगर निगम,  जलेश्वर महतो – गिरिडीह नगर निगम,  अजय दुबे – धनबाद नगर निगम,  मुन्ना सिंह – हजारीबाग नगर निगम, बादल पत्रलेख – देवघर नगर निगम,  केएन त्रिपाठी – मेदनीनगर नगर निगम का प्रभारी नियुक्त किया है।

श्री मुंजनी ने बताया कि इन सभाओं में सेना के पूर्व सैनिक, सेवानिवृत्त कर्मी और आम जनता की भागीदारी सुनिश्चित करेंगे, जो हमारी सशस्त्र सेनाओं द्वारा दिखाए गए सर्वाेच्च शौर्य, बलिदान और देशभक्ति के प्रति सामूहिक सम्मान प्रदर्शित करना है।

प्रदेश अध्यक्ष  कमलेश ने सभी प्रभारी को निर्देश दिया है कि संबंधित जिलाध्यक्षों से समन्वय स्थापित करते हुए उपरोक्त कार्यक्रम की सफलता हेतु तिथि का निर्धारण करते हुए आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करेंगे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

नामांकन से नतीजे तक खर्च की निगरानी, तीन दौर में होगी प्रत्याशियों की जांच

रांची : निकाय चुनाव के दौरान प्रत्याशियों द्वारा किए जाने वाले चुनाव खर्च पर इस बार राज्य निर्वाचन आयोग की कड़ी निगरानी रहेगी। आयोग ने

यूजीसी के फैसले के खिलाफ सड़क पर उतर कर स्वर्ण महासंघ ने जताया विरोध

पूर्वी सिंहभूम। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के हालिया फैसलों के विरोध में गुरुवार को स्वर्ण महासंघ के आह्वान पर सैकड़ों लोग सड़कों पर उतरे और

झारखंड के 25 वर्षों के सफर को नई दिशा देगा मजबूत और बहुआयामी बजट: मुख्यमंत्री

रांची। झारखंड राज्य 25 वर्षों का सफर तय कर चुका है। ऐसे में इस बार राज्य के लिए मजबूत, संतुलित और बहुआयामी बजट की आवश्यकता

रास्ता बंद किए जाने के विरोध में बार एसोसिएशन का अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

धनबाद। सदर अस्पताल के मार्ग को बंद किए जाने के विरोध में जिला बार एसोसिएशन गुरुवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चला गया। अधिवक्ताओं के पेन