स्कूल प्रबंधन समिति का दो दिवसीय मास्टर ट्रेनर का गैर आवासीय प्रशिक्षण

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

साहिबगंज: उत्क्रमित उच्च विद्यालय नगर पालिका कन्या साहिबगंज स्कूल प्रबंधन समिति का दो दिवसीय मास्टर ट्रेनर का गैर आवासीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। प्रशिक्षण का शुभारम्भ अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी लक्ष्मण यादव न किया।इस प्रशिक्षण में जिला के 09 प्रखंडों से कुल 109(सीआरपी एवं बीआरपी) शामिल हुए। प्रशिक्षण के प्रथम दिन प्रार्थना, एक दूसरे से परिचय, मेरा विद्यालय मेरा अभिमान, राष्ट्रीय शिक्षा नीति,बच्चों के शिक्षा का अधिकार, गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के विविध आयाम एवं बालदेय सुविधा विषय पर प्रशिक्षण के दौरान विस्तृत रूप से चर्चा की गई। बताया गया इस प्रशिक्षण से विद्यालय में स्थानीय समुदाय को सशक्तिकरण प्रशिक्षण से विद्यालय की शैक्षणिक वातावरण में बदलाव होगी और समृद्धि होगी। विद्यालय के शिक्षक के साथ समुदाय का सक्रिय भागदारी होगी। दोनों के जुड़ाव होने से जन जागृति लोगों के बीच होगा।एक अच्छा माहौल में शैक्षणिक व्यवस्था होगी। वही दूसरे सत्र में जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉ दुर्गानंद झा एवं जिला शिक्षा अधीक्षक कुमार हर्ष ने भी प्रतिभागियों के बीच स्कूल प्रबंधन समिति के कार्यों एवं इनके अधिकारों के सम्बन्ध में जानकारी साझा किया। मौके पर एडीपीओ विजय कुमार,एपीओ डोली कुमारी,एपीओ सबनम तबस्सुम, एपीओ संजय कुमार तिवारी, एमआईएस मनीष कुमार, मास्टर ट्रेनर बैजनाथ ठाकुर एवं शेख यासीन अली मौजूद थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और