स्थानीय शिक्षित युवाओं को रोजगार दिलाने का करेंगें काम:मुन्नी हांसदा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़: लिट्टीपाड़ा विधानसभा के निर्दलीय प्रत्याशी मुन्नी हांसदा ने लिट्टीपाड़ा व हिरणपुर प्रखंड के विभिन्न गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया। जनसंपर्क अभियान के दौरान मुन्नी हांसदा ने कहा कि एक ही परिवार ने क्षेत्र में वर्षों से लिट्टीपाड़ा विधानसभा में राज्य किया। बावजूद लिट्टीपाड़ा का विकास नहीं हो पाया है। यहां सिर्फ और सिर्फ वोट बैंक की राजनीति हुई है। यहां के जनता की विकास का नेताओं को कोई फर्क नही है। जिसकारण आज भी क्षेत्र की गरीब जनता बिजली, पानी, स्वास्थ्य , सड़क आदि की मूलभूत समस्या से जूझ रहे है। चुनाव के समय वोट मांगने तो विभिन्न दल के नेता गांव पहुंचते है। जीत के बाद विधायक गांव की समस्या को भूल जाते है। पांच साल में एक बार ही क्षेत्र के बड़े नेताओं को गांव की याद आती है। यहां के लोगों को नेता वोट बैंक के लिए उपयोग करती है। मुन्नी हांसदा ने कहा कि अगर मुझे लिट्टीपाड़ा विधानसभा का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलता है तो क्षेत्र में पानी व स्वास्थ्य की समस्या को दूर करना मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी। क्षेत्र के लोगों को रोजगार के लिए बाहर पलायन नही करना पड़ेंगे। स्थानीय स्तर पर रोजगार की समुचित व्यवस्था की जाएगी। मुन्नी ने जनसंपर्क अभियान के दौरान पीपरजोड़ी, कुलापहाड़ी, जितलपुर, बड़ा सरसा, जीतपुर आदि गांव का भ्रमण कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील वोटरों से की। मौके पर बुदिन मुर्मू, मसोनी मरांडी, कलम सोरेन, राम लखन हांसदा, बबलू अंसारी सहित अन्य मौजूद थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और